Ramayana Public Review: 'रामायण' ने जीता इंदौर के दर्शकों का दिल, विजुअल इफेक्ट्स और एक्टिंग पर क्या बोली ऑडियंस

Last Updated:

Ramayana Part 1 Public Review: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन इंदौर सिनेमाघर खचाखच भरे हुए नजर आए. दर्शकों ने ‘रामायण’ पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. लोगों का कहना है कि ऐसी फिल्में युवाओं को इतिहास, धर्म और आध्यात्म से जोड़ती हैं.

रिपोर्ट- नमन मटके, इंदौर. नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े कलाकार हैं. ‘रामायण’ देखने के लिए इंदौर के सिनेमाघर हाउसफुल रहे. ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. लोकल 18 की टीम ने दर्शकों के बीच जाकर यह जानने की कोशिश की कि लोगों को यह फिल्म कितनी पसंद आई है. दर्शकों का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ के बाद आई फिल्म ‘रामायण’ लोगों का दिल जीत रही है. लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्में युवाओं को देखनी चाहिए क्योंकि इससे लोग अपने इतिहास, धर्म और आध्यात्म से नजदीक से जुड़ पाते हैं.

‘रामायण’ देखने आए जसबीन पंड्या ने बताया कि बॉलीवुड में ऐसी फिल्में आ रही हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाती हैं. इससे बच्चों को नई सीख मिलती है और वे अपने इतिहास व धर्म से अवगत होते हैं. उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी मूवी आना एक अच्छा कदम है, क्योंकि मूवी समाज का आईना होती है और अच्छी फिल्मों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है.

युवाओं को देखनी चाहिए फिल्म

एक अन्य दर्शक सचिन कुमावत ने बताया कि ‘रामायण’ बहुत अच्छी फिल्म है और आजकल की जनरेशन को इसे देखना चाहिए. उन्होंने अपील की है कि इस तरह की और फिल्में बननी चाहिए और यदि आगे भी इसी तरह की फिल्म आएगी तो वे उसे देखने जरूर जाएंगे.

विजुअल इफेक्ट्स-कलाकारों की तारीफ

एक अन्य ऑडियंस ने कहा कि ‘रामायण’ बहुत ही बढ़िया मूवी है. इस तरह की फिल्में और बननी चाहिए. ऐसी फिल्में बनेंगी तो लोगों का और भी ज्यादा इंटरेस्ट आएगा. एक अन्य ऑडियंस ने फिल्म के विजुअल और कलाकारों की अदाकारी भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “फिल्म का विजुअल और स्पेशल इफेक्ट बहुत अच्छा है. विदेशों में भी प्रीमियर हुआ है. ऐसी फिल्में बनेंगी तो देश के लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.”

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *