8 साल में पिता को खोया, नहीं मानी हार! 1980 में खोला सोने-चांदी का पहला शोरूम, जानें दिल्ली के पवन की सफलता का राज

होमताजा खबरDelhi

8 साल में पिता को खोया, सोने-चांदी का काम सीख पवन ने 1980 में खोला पहला शोरूम

Last Updated:

Success Story: पीपी ज्वेलर्स के मालिक पवन गुप्ता ने संघर्ष से सफलता की कहानी लोकल 18 की टीम के साथ साझा की. 8 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और 1980 में पहला शोरूम खोला. आज वे ज्वेलरी बाजार का बड़ा नाम हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: देश का जाना माना ब्रांड पीपी ज्वेलर्स आज हर कोई जानता है. देश दुनिया भर में इनके ग्राहक हैं, लेकिन इसके मालिक पवन गुप्ता का जीवन कभी इतना लग्जरी नहीं था, जितना अब है. दरअसल, उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, जिसे आप आज देख रहे हैं. यहां तक पहुंचने की कहानी उनकी बेहद दर्द भरी रही है. लोकल 18 से खास इंटरव्यू में पवन गुप्ता ने बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब 8 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था.

पवन गुप्ता ने बताया कि उनके पिता दिल्ली के मशहूर ड्राई फ्रूट्स मार्केट जिसे खारी बावली मार्केट कहते हैं. वहां पर किराना स्टोर पर काम करते थे. जब पिता का निधन हुआ, तब उनकी उम्र मात्र आठ साल की थी. उनके जाने के बाद घर के हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया था. कड़ी मेहनत और अनुशासन से उन्होंने अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार की किस्मत बदल दी और आज ज्वेलरी के मार्केट में उनका एक जाना माना और बड़ा मशहूर नाम है.

1980 में खोला पहला शोरूम

पवन गुप्ता ने बताया कि 1978 से ही वह काम कर रहे हैं. पिता के गुजर जाने के बाद उन्होंने सोने चांदी का काम सीखना शुरू किया था. वैसे परिवार हरियाणा का है, लेकिन उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ था. किसी के पास बैठकर वह सोने चांदी का काम सीखते थे. फिर 1980 का वह दौर आया, जब साल 1980 तारीख 28 जनवरी को उन्होंने सदर बाजार में अपना पहला शोरूम खोला. फिर यहां से इन्होंने पीछे पलट कर नहीं देखा. सुबह के 4:00 तक कड़ी मेहनत की.

एक्सपोर्ट और इंपोर्ट तक में कड़े अनुशासन के साथ काम किया और लगातार 25 साल से एक्सपोर्ट में उनका एक बड़ा नाम है. क्योंकि वह क्वालिटी और वैरायटी से कोई समझौता नहीं करते. उन्होंने बताया कि बचपन में भले ही कितनी मुसीबत और कठिनाइयां क्यों ना देखी हो, लेकिन 1980 से उन्होंने अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार की किस्मत बदली.

मेहनत और अनुशासन है सफलता का रास्ता

पीपी ज्वेलर्स के मालिक पवन गुप्ता ने बताया कि किसी भी इंसान को अगर जिंदगी में सफल होना है तो उसे अनुशासन और मेहनत दोनों का रास्ता अपनाना होगा. उन्होंने भी ऐसा ही किया. दिन और रात नहीं देखा बल्कि कड़ी मेहनत की. तभी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. धनतेरस के लिए उन्होंने बताया कि धनतेरस पर उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है. उनके पास हमेशा शुद्ध सोना और चांदी मिलेगा.

मार्केट में लोग सोने और चांदी को प्लेटेड करके बेच रहे हैं, जिससे लोग जांच नहीं कर सकते कि वह असली है या नकली, लेकिन उन्होंने अपने यहां खुद ही सोने चांदी की टेस्टिंग मशीन लगा रखी है. आप पहले जांच करिए उसके बाद खरीदिए. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया तो उसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा. क्योंकि उनके जो ग्राहक हैं, वो सभी स्थाई ग्राहक है. जैसा पहले चल रहा था. यह मार्केट आज भी वैसा ही चल रहा है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *