कोहली उपलब्ध हैं…विराट के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया का बड़ा दावा

होमखेलक्रिकेट

कोहली उपलब्ध हैं… विराट के VHT खेलने पर दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया का दावा

Last Updated:

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपनी-अपनी घरेलू टीम से खेले थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी रोहित शर्मा ने खेलने के लिए हामी भर दी है. मगर विराट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ड्रेसिंग रूम में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विजय दहिया का बयान- विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं विराट कोहली

नई दिल्ली: एक तरफ जहां दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी में संघर्ष कर रही है तो दूसरी ओर नवनियुक्त हेड कोच विजय दहिया जल्द से जल्द विराट कोहली को अपनी टीम से खिलाने के लिए उतावले हो रहे हैं. 14 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए दहिया टीम में कुछ नए और मजबूत खिलाड़ियों के आने की उम्मीद हैं.

गुरुवार को पालम के एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में सर्विसेज के खिलाफ दिल्ली का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस दौरान विजय दहिया ने पत्रकारों से कहा:

अगर वह खेलना चाहें तो मुझे उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखकर काफी खुशी होगी! मैं उनसे कहूंगा कि खिलाड़ियों को बताएं- कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगन क्या होती है और आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां तक ​​पहुंचने के लिए क्या करना पड़ता है. विराट भी बिल्कुल उन्हीं रास्तों से गुजरकर यहां तक ​​पहुंचे हैं.

रोहित ने भरी हामी, विराट का ऐलान बाकी
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को बता दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. रोहित 13 से 19 दिसंबर तक तीन मैच की वनडे सीरीज में व्यस्त होंगे, उसके बाद घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. वैसे विराट कोहली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेलने या अपनी उपब्धता पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है. विजय हजारे आगे कहते हैं कि:

वह उपलब्ध हैं, जो खिलाड़ी पिछले साल खेला था, वह हमेशा उपलब्ध रहता है. उसे औपचारिक रूप से यह बताने की जरूरत नहीं है, उनका काम के प्रति समर्पण शानदार है. वह अभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’

दिल्ली की बैटिंग बेहद कमजोर
इस सीजन में दिल्ली के लिए बल्लेबाजी लगातार चिंता का विषय रही है. दहिया को उम्मीद है कि अगर कोहली टीम में आते हैं तो वह सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ दे सकते हैं. उन्होंने गुरुवार के मैच के दौरान ओपनर प्रियांश आर्य के साथ हुई एक बातचीत का जिक्र किया. आज जब हमारा ओपनर (प्रियांश आर्य) आउट हुआ, तो उसने मुझसे पूछा, ‘अगर विराट होते तो वह इसे कैसे चेज करते? हमने इस पर चर्चा की और तय किया कि ‘वह शायद इस तरह से चेज करते.’ यही वजह है कि मैं विराट को टीम में देखना पसंद करूंगा.’

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *