दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में पकड़ा 1286 किलो मांस, बीफ होने का शक, सैंपल के लिए बुलाई गई टीमें

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में पकड़ा 1286 किलो मांस, बीफ होने का शक

Last Updated:

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में दक्षिण एक्सप्रेस से 1286 किलो मांस बरामद किया गया है, बीफ होने के शक में एफएसएल और पशु चिकित्सकों की टीमों को सैंपल के लिए बुलाया गया है.

दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में पकड़ा 1286 किलो मांस, बीफ होने का शक, सैंपल के लिए बुलाई गई टीमें.

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में 1286 किलो मांस पकड़ा गया है. 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे रेलवे विजिलेंस यूनिट, बड़ौदा हाउस से सूचना मिली कि HNRS रेलवे यार्ड में ट्रेन से आए कार्गो में बीफ होने का शक है. सूचना पर आईओ और एसएचओ मौके पर पहुंचे. जहां भारी मात्रा में मांस मिला है. फिलहाल एफएसएल टीम और पशु चिकित्सकों को सैंपल लेने के लिए बुलाया गया है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12721) से हैदराबाद से नई वाशिंग लाइन (NZM) पर कुल 20 थर्माकोल कार्टन पहुंचे थे. इनमें लगभग 1,286.35 किलो मांस जैसा मटेरियल था. बुकिंग में इसे “Mutton” और “Meat” बताया गया था.

GRP और RPF की टीमें मौके पर मौजूद हैं. सैंपल लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटान की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

रेलवे पुलिस डीसीपी के मुताबिक रेलवे पार्सल में कथित बीफ ले जाए जाने की सूचना के बाद दिवाली के दिन सुबह करीब 9 बजे, रेलवे विजिलेंस यूनिट बड़ौदा हाउस से सूचना मिली कि HNRS रेलवे यार्ड में ट्रेन में कुछ कार्गो मिला है जिसमें कथित बीफ ले जाया जा रहा है.

फिलहाल एफएसएल टीम और जानवरों के डॉक्टर को सैंपल लेने और ई-साक्ष्य और दूसरी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए मौके पर बुलाया गया है. मांस होने का संदेह वाले कुल 20 थर्मोकोल कार्टन पैकेजों का वजन लगभग 1,286.35 किलोग्राम है.

उन्होंने बताया कि ये सभी हैदराबाद (HYB) से ट्रेन संख्या 12721 (दक्षिण एक्सप्रेस) के माध्यम से न्यू वाशिंग लाइन (NZM) पर प्राप्त हुए हैं जिनमें “मटन” और “मीट” के रूप में बुकिंग आइटम थे. जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर हैं. नमूने एकत्र करने के बाद निपटान की कानूनी औपचारिकताएं की जाएंगी. आगे की जांच की जा रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *