Last Updated:
पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाज की किताब से हर दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से जुड़ी नई-नई बातें निकल सामने आ रही है. ख्वाजा ने अपनी किताब में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैंडपेपर गेट कांड को लेकर विस्तार से बताया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में खलबली मची हुई है. साथ ही ख्वाजा ने बताया कि बॉल टेंपरिंग मामले में पूरी ऑस्ट्रेलियन शामिल थी.
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट डेमियन मार्टिन
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की किताब रिलीज होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. खास तौर पर, ख्वाजा की किताब में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हुए सैंडपेपर गेट कांड वाले चैप्टर पर खलबली मची है. साल 2018 में हुई इस बॉल टेंपरिंग वाली घटना में ख्वाजा खुद भी टीम के सदस्य थे. ख्वाजा ने अपनी किताब में बताया कि बॉल टेंपरिंग में पूरी टीम शामिल थी, लेकिन उनके इस दावे को मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों ने सीधे तौर पर नकार दिया.
ख्वाजा की किताब को लेकर मामला इतना गर्म हो गया कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन को बयान जारी करना पड़ा है. एसीए के उसी बयान पर अब पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने भी रिएक्ट किया है. मार्टिन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एसीए से हमारे खिलाड़ियों के संघ का यह बयान सभी पूर्व खिलाड़ियों की राय को नहीं दर्शाता है. इससे साफ हो गया है कि अभी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स दो भागों में बंटे हैं. एक पक्ष ख्वाजा की तरफ है तो दूसरा पक्ष उनके कहे गए या बताए गए तथ्यों के खिलाफ.
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने बयान में क्या कहा है?
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, “इस मामले में कोई विजेता नहीं है और जो हुआ उसे कोई नहीं बदल सकता. लेकिन हमें यह पहचानना होगा कि इसके केंद्र में इंसान हैं और हम इसमें शामिल लोगों पर लगातार होने वाली कड़वी आलोचना को खत्म करने की अपील करते हैं. पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर जो कीमत चुकाई गई है, वह पहले से ही बहुत अधिक है. एसीए क्या हुआ, इस पर व्यक्तिगत बयानों पर टिप्पणी नहीं करेगा. एसीए की भूमिका हमारे सदस्यों का समर्थन करना है और हम अपना समर्थन देने के लिए उस दौरे के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में रहे हैं. यह समर्थन एसीए के सभी सदस्यों और उनके परिवारों तक फैला हुआ है. ”
डेमियन मार्टिन का एक्स हैंडल
बयान में आगे कहा गया है कि, “2018 का साउथ अफ्रीका दौरा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का सबसे बुरा दौर था. स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी. इतनी भारी कि एसीए के मुताबिक, क्रिकेट के इतिहास में किसी भी गलती के लिए इतनी बड़ी सजा पहले कभी नहीं दी गई थी. आठ साल बाद, यह स्वाभाविक है कि इस घटना से जुड़े लोगों की यादें और नजरिया अलग-अलग हों.इसमें शामिल खिलाड़ियों और कर्मचारियों को अपनी बात रखने का पूरा हक है.”
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
