7 करोड़ दो, वरना केजरीवाल और उसकी बेटी को मार देंगे! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से फोन पर मिली धमकी

होमताजा खबरदेश

7 करोड़ दो, वरना केजरीवाल और उसकी बेटी को मार देंगे! लॉरेंस गैंग के नाम से फोन

Last Updated:

Arvind Kejriwal News: दिल्ली की राजनीति में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अरविंद केजरीवाल को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई. धमकी देने वाले ने 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगते हुए रकम न चुकाने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.

केजरीवाल को धमकी मामले में मोहाली पुलिस ने केस दर्ज किया है. (फाइल फोटो)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. आरोप है कि रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले में दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन कॉल और WhatsApp मैसेज मिला था.

विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के SSP को इस संबंध में शिकायत दी थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि फोन और WhatsApp मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये देने की मांग की. आरोपी ने कथित तौर पर पैसे नहीं मिलने पर केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी.

जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है. धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स, IP लॉग्स और लोकेशन की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला कौन है और उसका कथित गैंग से कोई संबंध है या नहीं.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *