दिल्ली-एनसीआर के मौसम में जहर घुल गया है. यहां अब हर सांस पर खतरा मंडरा रहा है. धुंध की चादर में लिपटे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद आदि शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, जबकि राजधानी के कुछ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है.
दिल्ली की बात करें तो यहां औसत एक्यूआई 319 दर्ज किया गया है. जबकि कई इलाके ऐसे हैं जहां वायु गुणवत्ता 412-398 पहुंच चुकी है.
सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 319 हैं, जो बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ हैं. जबकि कुछ इलाकों में इससे भी खराब हालात हैं. आईआईटी दिल्ली, नॉर्थ कैंपस और आईटीओ में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो चुका है. यहां रहने वाले लोगों को सीने में घुटन और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं.
किन इलाकों में कितना प्रदूषण?
- आनंद विहार – 315
- आया नगर – 361
- बावन – 316
- बुराड़ी – 378
- चांदनी चौक – 388
- NSUT जाफरपुर – 394
- चांदनी चौक – 388
- IIT – 412 (गंभीर)
- नार्थ कैंपस – 392
- ITO – 394
नोएडा, गाजियाबाद में कितना है प्रदूषण
- नोएडा -284
- गुरुग्राम -300
- गाजियाबाद -280
- फरीदाबाद -270
बाहर से आने वालों को हो रही ज्यादा समस्या
दिवाली का त्योहार मनाकर बाहर से दिल्ली-एनसीआर में लौटने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है. दिल्ली या नोएडा की सीमा में घुसते ही नाक में धुआं और प्रदूषण घुस रहा है. लोगों को खांसी आ रही है. जुकाम और अन्य समस्याएं हो रही हैं.
कई लोग जो पहले से ही सांस और अस्थमा की बीमारी के मरीज हैं. इस प्रदूषण की चपेट में आने के बाद उन लोगों को एक बार फिर अस्थमा परेशान करने लगा है. लोगों को अस्थमा के दौरे भी पड़ रहे हैं. अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि खासतौर पर अन्य रेस्पिरेटरी बीमारियों से जूझ रहे लोग इस दौरान खासतौर पर सावधानी बरतें.
छोड़ दें दिल्ली
बता दें कि हर साल ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते पिछली बार डॉक्टरों और एक्सपर्टों ने दिल्ली छोड़ने की सलाह दी थी. इस बार भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है, ऐसे में डॉक्टरों की वही अपील है कि कुछ दिन दिल्ली से दूर रहेंगे तो सेहत के लिए अच्छा होगा.
