Last Updated:March 17, 2026, 22:34 IST
जानी मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर हो रहे विवाद पर अपनी राय जाहिर की है. इस गाने में नोरा फतेही औ संजय दत्त अहम रोल में नजर आ रहे हैं. कंगना ने इस गाने को अश्लील बताते हुए कहा कि बॉलीवुड हद पार कर चुका है.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. नोरा फतेही औ संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. इस गाने को लेकर खूब विवाद हुआ था. लेकिन अब इस गाने पर कंगना ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड पर सीधा तंज कसा है.
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर जमकर विवाद हुआ. फाइनली गाने को सभी जगह से हटा दिया गया. अब इस गाने पर अपनी राय जाहिर करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री सस्ती पब्लिसिटी और ध्यान खींचने के लिए सारी हदें पार कर चुकी है. पूरे देश में इस तरह के गानों की आलोचना हो रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री को कोई शर्म नहीं आ रही है.
वायरल हो रहा कंगना का बेबाक बयान
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर कसा तंज
अपनी बात रखते हुए कंगना ने कहा कि इस तरह का कंटेंट समाज और संस्कृति को प्रभावित करता है. अब वो वक्त आ गया है कि आप परिवार के साथ बैठकर टीवी नहीं देख सकते. कंगना की मानें तो उनका कहना है कि अब बॉलीवुड पर कुछ चीजों की रोक लगाने की बहुत जरूरत है. इससे पहले सिंगर अरमान मलिक ने भी कहा था कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का लेवल काफी गिर चुका है.
बता दें कि इस गाने को लेकर बढ़ते जा रहे विवाद के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. अब इस गाने को नए वर्जन में पेश किया जाएगा. साथ ही गाने के बोल भी बदले जाएंगे, लेकिन वो नया गाना कब आएगा. इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 22:34 IST
