टर्मिनल गेट से बोर्डिंग गेट तक: कैसा है आपका नोएडा एयरपोर्ट, आपको मिलेंगी कौन सी सहूलियतें, जान लीजिए सबकुछ

Last Updated:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार अब खत्‍म होने वाला है. यह एयरपोर्ट आपकी अगुवानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. एयरपोर्ट पर टर्मिनल गेट से लेकर बोर्डिंग गेट तक क्‍या-क्‍या खास किया गया है, आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.

नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइट ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना देख रहे पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी है. आपका नोएडा एयरपोर्ट उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है. जहां तक बात कानूनी प्रक्रियाओं की है, तो बीते दिनों डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से एयरोड्रम लाइसेंस और ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटी (बीसीएएस) से सिक्‍योरिटी क्‍लियरेंस मिल चुका है. अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आपकी फ्लाइट के बीच सिर्फ उद्घाटन की औपचारिकता ही बाकी है.

आइए अब आपको बताते हैं कि आपका नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद हर उस सुविधा के बारे में, जो आने वाले दिनों में आपकी यात्रा को यादगार बना देगा. साथ ही बताते हैं कि टर्मिनल गेट से बोर्डिंग गेट के बीच आपके लिए क्‍या-क्‍या खास है…

  • नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग: एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहली टेंशन इस बात को लेकर होती है कि गाड़ी कहां पार्क करें? नोएडा एयरपोर्ट पर टर्मिनल से ठीक पहले 1200 कारों की क्षमता वाली पार्किंग तैयार की गई है. पार्किंग को सीधे टर्मिनल बिल्डिंग से जोड़ा गया है. पैसेंजर्स की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए गए हैं.
  • एराइवल-डिपार्चर टर्मिनल: पार्किंग पर कार खड़ी करने के बाद दूसरी कंफ्यूजन एराइवल और डिपार्चर टर्मिनल को लेकर होगा. क्‍या दोनों टर्मिनल अलग-अलग दिशा में हैं और उनके जाने का रास्‍ता किधर से है. तो यहां आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एराइवल और डिपार्चर के लिए एक ही टर्मिनल है. इस टर्मिनल को दो लेयर में बांटा गया है. अपर लेबल डिपार्चर टर्मिनल है, जबकि लोवर लेबल पर एराइवल टर्मिनल है.
  • एराइवल-डिपार्चर कॉनकोर्स एरिया: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिपार्चर और एराइवल टर्मिनल के लिए एक ही कॉनकोर्स एरिया है. यानी यहां पर डिपार्चर टर्मिनल पर जाने के लिए अलग रैंप नहीं है. एराइवल कॉनकोर्स एरिया के दोनों तरफ दो-दो एस्केलेटर और इतनी ही लिफ्ट लगाई गई हैं. इन्‍हीं लिफ्ट और एस्केलेटर की मदद से आपको डिपार्चर टर्मिनल के गेट तक पहुंचना होगा.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिपार्चर एंट्री गेट.
  • डिपार्चर टर्मिनल एंट्री गेट: डिपार्चर टर्मिनल में दाखिल होने के लिए कुल 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं. प्रत्‍येक गेट से एंट्री के लिए आठ प्वाइंट हैं. यानी एक गेट पर आठ पैसेंजर एक साथ टर्मिनल गेट में एंट्री ले सकते हैं. इन सभी गेट्स को डिजी यात्रा एप से लैस किया गया है. इसके अलावा, फ्लाइट-क्रू और एयरपोर्ट स्‍टाफ के लिए अलग एंट्री गेट है. अब फ्लाइट-क्रू और एयरपोर्ट स्‍टाफ के लिए आपको इंतजार नहीं करना होगा.
  • चेक-इन एरिया: टर्मिनल में दाखिल होते ही आपको अपने ठीक सामने एयरलाइन चेकइन काउंटर्स नजर आएंगे. जहां एयरलाइन कर्मियों की मदद से अपने बैगेज चेकइन कराकर बोर्डिंग पास हासिल कर सकते हैं. यदि आपने अपना ई-चेकइन करा लिया और आपको सिर्फ अपना बैगेज ड्राप करना है तो एयरलाइन चेकइन काउंटर्स पर जाने की जरूरत नहीं है. आप सेल्‍फ बैग ड्रॉप सिस्‍टम की मदद से खुद बैगेज टैग कर उसे ड्रॉप कर सकते हैं.
  • सिक्‍योरिटी चेक एरिया: चेकइन का प्रॉसेस पूरा करने के बाद आप सिक्‍योरिटी चेक के लिए आगे बढ़ सकते हैं. इस एरिया में पैसेंजर्स की ज्‍यादा लंबी लाइनें ना लगे, इसलिए यहां पर 13 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्‍टर (डीएफएमडी) लगाए गए हैं. इसमें 12 डीएफएमडी पैसेंजर्स की सिक्‍योरिटी चेक के लिए हैं, जबकि एक डीएफएमडी फ्लाइट-क्रू और एयरपोर्ट स्‍टाफ के सिक्‍योरिटी चेक के लिए लगाया है. इसके अलावा, बैगेज स्‍कैन के लिए यहां 6 ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (एटीआरएस) लगाया गया है.
चेक-इन के बाद इसी गेट से सिक्‍योरिटी चेक के लिए आगे बढ़ना होगा.
  • बोर्डिग-गेट एरिया: सिक्‍योरिटी के बाद बाईं ओर स्थित कॉर‍िडार से आप आगे बढ़ेंगे. कॉरिडोर खत्‍म होते ही दो एस्केलेटर मिलेंगे. इन एस्केलेटर की मदद से आपको लोवर लेवल पर आना होगा. यही नोएडा एयरपोर्ट का बोर्डिंग गेट एरिया है. यहां पर बाईं ओर फूड कोर्ट एरिया और दाहिने तरफ बोर्डिंग गेट होंगे. यदि आपकी फ्लाइट का बस गेट मिला है तो आपको एक लेबल और नीचे आना होगा. यहां पर भी सेम इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर उपलब्‍ध कराया गया है. बोर्डिंग एरिया में 10 बोर्डिंग गेट और 2 बस गेट बनाए गए हैं.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बस बोर्डिंग गेट.

तो बस अब आप बोर्ड हो जाइए अपनी फ्लाइट में और उड़ जाइए अपनी मनचाहे गंतव्‍य के लिए. वापसी आने वाले पैसेंजर्स की बात करे तो नोएडा एयरपोर्ट का एराइवल टर्मिनल भी आपकी अगुवानी के लिए तैयार है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *