Aaj Ka Mausam: 22°C पारा, बारिश और आंधी का सिलसिला जारी, दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की वापसी, IMD का येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली : फरवरी और मार्च के शुरुआती दिन दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से तप रहे थे. लोग गर्मी से परेशान होने लग गए थे. आलम यह था कि फरवरी में ही पंखे चलने लगे थे और लोगों के स्वेटर जैकेट उतर गए थे. मार्च में जैसे ही तापमान बढ़ा लोगों ने एयर कंडीशनर तक चलाने शुरू कर दिए थे. हालांकि 15 मार्च से दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहले 15 मार्च को बारिश हुई, जिस वजह से तापमान गिरा. मतलब मौसम ही यहां का सुहाना हो गया.

दिल्ली एनसीआर में फिर 18 और 19 मार्च को बारिश हुई और 50 से 51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चला और ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हुआ. इसके बाद तापमान सीधा गिरकर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पर है. जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. अब मार्च का महीना लोगों को सुकून दे रहा है और फिलहाल आने वाले कई दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली एनसीआर में आईएमडी का येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में आज शुक्रवार को भी कभी भी मौसम करवट ले सकता है और एक बार फिर आंधी तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है. आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक लगातार येलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी तूफान आने का पूर्वानुमान जारी किया था, जिसमें दो पूर्वानुमान एकदम सटीक और सही साबित हुए हैं. जबकि आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुप्रित कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 21 और 22 को दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे. दो दिन लगातार बादल रहेंगे और तापमान बढ़ने का अभी कोई पूर्वानुमान नहीं है. तापमान इसी तरह स्थिर रहेगा. मौसम ठंडा रहेगा और हवाएं चलती रहेगी.

जबकि 23 मार्च को एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी. 23 मार्च को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. 23 मार्च को दिल्ली एनसीआर में फिर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 23 मार्च को अच्छी बारिश फिर से दिल्ली एनसीआर के सभी शहरों में देखने को मिलेगी.

• वहीं, 24, 25 और 26 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके अलावा अभी फिलहाल मौसम में कोई भी बड़े बदलाव भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी नहीं किए गए हैं.

दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मार्च का महीना काफी राहत लेकर के आया है. बढ़ती हुई गर्मी का प्रकोप कम हो गया है. चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है. तापमान भी लगातार गिर रहा है, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि जैसे मानो सर्दी वापस लौट आई हो.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  22/15 121
नोएडा  22/13 127
गाजियाबाद  22/15 133
गुड़गांव  22/14 132
ग्रेटर नोएडा  22/14 137
फरीदाबाद  22/16 137

नोट- ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )

स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर कई दिनों के बाद भारी बर्फबारी हुई है, जिसमे हजारों पर्यटक फंस गए हैं. पहाड़ों पर अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हुई है. दक्षिण भारत में भी भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है. यह बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी. उसके बाद बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों तक सिमट जाएगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो दिनों के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी. अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिली रहेगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *