Last Updated:
Ambedkar Jayanti : डॉ. भीमराव अंबेडकर, भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार और दलित चिंतक, का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और बौद्ध धर्म अपनाया.
डॉ. अंबेडकर,भारत के संविधान निर्माता और दलित चिंतक
Ambedkar Jayanti : डॉ. भीमराव अंबेडकर यह नाम भारत ही नहीं पूरी दुनिया में किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं है. डॉ अंबेडकर की पहचान भारत में एक समाज सुधारक और दलित चिंतक के साथ ही संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में है. डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके प्रशासक बाबा साहेब के नाम से भी जानते हैं.
डॉ अंबेडकर के बारे में : 14 अप्रेल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की वजह से संघर्ष किया. शुरुआती संघर्ष के बाद इन्होंने एलिम्फिस्टन कॉलेज मुंबई से स्नातक और कोलंबिया विश्वविद्यालय से एमए एवं पीएचडी की पढ़ाई की. यह कई सामाजिक आंदोलन के हिस्सा और नेता रहे. 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में डॉ अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था. 6 दिसंबर 1956 को भारत की राजधानी दिल्ली में इनका देहांत हुआ.
अम्बेडकर का मूलांक 5 : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म तिथि 14 अप्रैल 1891 है. इनका मूलांक 5 और भाग्यांक 1 बनता है. अंक 5 न्यूमैरोलॉजी में सबसे शानदार अंक माना जाता है. इस अंक ने भारत ही नहीं दुनिया को बड़े शासक और सेलिब्रिटी दिए हैं. डॉ मनमोहन सिंह, पंडित जवाहरलाल नेहरू, विराट कोहली, डोनाल्ड ट्रंप जैसे लोग अंक 5 से संबंध रखते हैं. इसी जन्म तिथि में डॉ. अंबेडकर को नाम और पहचान दिलाई. डॉ भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले पहले दलित चिंतक हैं. अंक 5 का संबंध शिक्षा से भी है. इसी अंक की वजह से डॉक्टर अंबेडकर को कई विषयों में मास्टरेट करने का मौका मिला.
अम्बेडकर का भाग्यांक 1 : 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉक्टर अंबेडकर का भाग्यांक 1 होता है. अंक एक सूर्य का अंक है इस अंक की वजह से डॉक्टर अंबेडकर को भाग्य के सहारे कांग्रेस पार्टी की सरकार में पहली कैविनेट में कानून जैसे बड़े मंत्रालय का पदभार मिला. इस अंक 1 ने डॉ. अंबेडकर को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध और पहचान दिलाई. अचानक ही इन्हें भारत का संविधान बनाने के लिए मसौदा सभा का प्रमुख बनाया गया. संविधान बनाने वाले शिल्पकारों में डॉ आंबेडकर सबसे प्रमुख थे.
अंक 28 का करिश्मा : अंक ज्योतिष में 28 का करिश्मा दुनिया में सबसे शानदार माना जाता है. दुनिया के सबसे बड़े आदमी एलन मस्क की जन्म तिथि 28 जून 1971 है. डॉक्टर अंबेडकर की जन्म तिथि 14 अप्रैल 1891 का कुल योग 28 है. दोनों के बीच यह समानता और प्रसिद्धि महज एक संयोग नहीं है.
About the Author
डॉ. गौरव कुमार दीक्षित, ज्योतिष, न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग, एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,जेमोलॉजी में 10 वर्षों का अनुभव है. कालसर्प दोष (ज्योतिष विज्ञान) में पीएचडी गोल्ड मेडलिस्ट हैं. इस समय में News18Hindi…और पढ़ें
