मेड इन इंडिया का कमाल: भारतीय रोबोट ने अमेरिका को चौंकाया, 2.5 करोड़ में बिका, मरीजों की देखभाल करेगा, अब फ्रांस भी लगा लाइन में

होमताजा खबरDelhi

मेड इन इंडिया का कमाल: भारतीय रोबोट ने अमेरिका को चौंकाया, 2.5 करोड़ में बिका

Last Updated:

Medical Robots I Hub Robotics Company : भारत की आई हब रोबोटिक्स ने एक ऐसा अनोखा रोबोट बनाया है, जिसका वजन 100 किलो है और यह 22 किलो तक का वजन उठा सकता है. इस रोबोट के लिए अमेरिका ने भारतीयों को 2.5 करोड रुपए दे दिए हैं. अब इसकी खरीदारी के लिए फ्रांस लगा हुआ है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका जिसकी टेक्नोलॉजी के बारे में कहा जाता है कि दुनिया भर में बेस्ट है. जहां मेडिकल के क्षेत्र में नए-नए आविष्कार हो रहे हैं. वहीं, अमेरिका एक रोबोट के लिए भारत के ऊपर निर्भर हो गया है. भारतीयों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जिसका वजन 100 किलो है और यह 22 किलो तक का वजन उठा सकता है.

इस रोबोट के लिए अमेरिका ने भारतीयों को 2.5 करोड रुपए दे दिए हैं. क्योंकि यह रोबोट अमेरिका अपने मेडिकल के क्षेत्र में इस्तेमाल करेगा. यह ह्यूमनॉइड रोबोट है. जो देखने में इंसानों जैसा लगता है. इसे भारत के साउथ इंडिया की एक कंपनी ने बनाया है. कंपनी का नाम आई हब रोबोटिक्स है, और यह रोबोट एजुकेशन से लेकर मेडिकल और डिफेंस सिस्टम तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

अमेरिका ने इसलिए मांगा रोबोट

कंपनी की ओर से आए हुए मैनेजर कृष्ण ने बताया कि अमेरिका ने 2.5 करोड़ इस रोबोट के लिए आर्डर दिया है. अमेरिका इसका अस्पतालों में इस्तेमाल करेगा. यानी मेडिकल क्षेत्र में इस्तेमाल करेगा. जैसे दरवाजा खोलने के साथ-साथ मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए और हर वक्त मरीजों के पास एक नर्स के तौर पर रहने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा फ्रांस ने भी आर्डर दिया है, लेकिन अभी इसका आर्डर कंफर्म नहीं हुआ है. फ्रांस की नजर भी इस रोबोट के ऊपर है. यह रोबोट भारत में भी हर क्षेत्र में काम कर सकता है, जैसे एजुकेशन, डिफेंस सिस्टम और मेडिकल के साथ-साथ ऐसी जगह जहां इंसान नहीं जा सकते हैं. ये उन जगहों पर भी रिपोर्ट जाकर आसानी से कर सकता है.

100 किलोग्राम है इसका वजन

मैनेजर कृष्ण ने बताया कि इसका वजन 100 किलोग्राम है. इसका फीडबैक चारों ओर से अच्छा मिल रहा है. अभी ऐसे लगभग 25 रोबोट तैयार किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है और कंपनी ऐसे और रोबोट बना रही है. भारत इलेक्ट्रॉनिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत में बने हुए रोबोट की डिमांड अब अमेरिका, फ्रांस और तमाम देशों में हो रही है. उन्होंने बताया कि यह रोबोट पूरी तरह से मेड इन इंडिया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *