कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह खेलेंगी अन्ना मुजिचुक, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने क्यों वापस लिया नाम?

Last Updated:

Anna Muzychuk replaced Koneru Humpy in FIDE Women’s Candidates tournament: भारत में शतरंज की वैश्विक संस्था, FIDE ने घोषणा की है कि साइप्रस में इस हफ्ते शुरू होने वाले ‘विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट’ में भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी हिस्सा नहीं लेंगी. उनकी जगह अब यूक्रेन की ग्रैंडमास्टर अन्ना मुजिचुक खेलेंगी. हम्पी ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला अपनी निजी सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं की वजह से लिया है. FIDE ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि हम्पी की जगह अब मुजिचुक मुकाबला करेंगी.

ख़बरें फटाफट

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह खेलेंगी अन्ना मुजिचुक.

नई दिल्ली. यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह शामिल किया गया है, क्योंकि भारतीय ग्रैंडमास्टर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था. शनिवार से पाफोस में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से विश्व चैम्पियनशिप के चैलेंजर का चयन होगा. इस समय ओपन वर्ग में डी गुकेश और महिला वर्ग में जू वेंजुन विश्व चैम्पियन हैं. दो बार महिला विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी ने आयोजकों से आश्वासन मिलने के बावजूद निजी सुरक्षा की चिंता के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.

इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में एक ब्रिटिश एयर बेस पर ड्रोन हमला हुआ था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिडे ने एक बयान में कहा, ‘टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार हम्पी की जगह महिला इवेंट्स सीरिज 2024-25 में अगला सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली खिलाड़ी को दी गई है जिसने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है. यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक यह टूर्नामेंट खेलेंगी.’

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह खेलेंगी अन्ना मुजिचुक.

वह महिला विश्व रैपिड चैम्पियन (2016) और दो बार महिला विश्व ब्लिट्ज चैम्पियन (2014 और 2016) रह चुकी हैं. इससे पहले हम्पी ने एक्स पर बयान जारी किया था, ‘काफी सोच विचारकर मैंने फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से बाहर रहने का कठिन फैसला लिया है.’ उन्होंने कहा, ‘कोई भी टूर्नामेंट, कितना भी बड़ा क्यों न हो, निजी सुरक्षा से बढ़कर नहीं हो सकता. तमाम आश्वासनों के बावजूद मुझे मौजूदा हालात में वहां जाना सुरक्षित नहीं लगता. यह दुखद है लेकिन जरूरी फैसला है.’

हम्पी पर इस फैसले के लिए 10000 यूरो जुर्माना लग सकता है, हालांकि फिडे ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है. हम्पी के नाम वापस लेने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. उनके अलावा आर प्रज्ञानानंदा (ओपन वर्ग), आर वैशाली (महिला वर्ग) और विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने इसके लिए क्वालीफाई किया है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *