होटल के लिए सड़कों पर भटकती रही भारतीय टीम, शतरंज ओलंपियाड से पहले जमकर ड्रामा

Last Updated:

Chess Olympiad 2026: गत चैंपियन भारतीय शतरंज टीम के लिए समरकंद पहुंचते ही परेशानी खड़ी हो गई. 46वें शतरंज ओलंपियाड के लिए मंगलवार को उज्बेकिस्तान पहुंची भारतीय टीम को होटल में कमरे मिलने के लिए पांच घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. भारतीय पुरुष टीम में डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और विदित गुजराती शामिल हैं.

समरकंद में भारतीय शतरंज टीम के साथ हादसा

उजबेकिस्तान: शतरंज ओलंपियाड के 46वें सीजन के लिए समरकंद पहुंची भारतीय शतरंज टीम को मंगलवार को होटल में कमरे नहीं मिलने के कारण पांच घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा. टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होना है. भारतीय टीम मंगलवार को उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंची.

टूर्नामेंट 16 से 27 सितंबर तक खेला जाना है, लेकिन टीम को होटल में ठहरने के लिए कमरे मिलने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा. भारतीय पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा:

फिडे शतरंज 2026 ओलंपियाड में बेहद खराब अनुभव रहा है. टीम पांच घंटे पहले समरकंद हवाई अड्डे पर पहुंची थी. अभी तक टीम को कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे कब मिलेंगे.

ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी इस स्थिति पर निराशा जताई. गुजराती ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड 2026 का बेहद खराब अनुभव. अब भी इंतजार कर रहे हैं.’

भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी गुकेश, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और गुजराती शामिल हैं. ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं.

महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं जबकि स्वयम्स मिश्रा टीम के कप्तान हैं. पांच पुरुषों और पांच महिलाओं वाली दोनों भारतीय टीम गत चैंपियन हैं, उन्होंने 2024 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *