छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

Success Story : जालोर जिले के सायला क्षेत्र के बोरवाड़ा गांव की रहने वाली ललिता कुमारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती. उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ललिता ने अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर का ध्यान खींचा. उन्होंने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की. यह उपलब्धि सिर्फ जीत नहीं, बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी है. सीमित संसाधनों के बावजूद ललिता ने अपने लक्ष्य को कभी धुंधला नहीं होने दिया. कोच अरविंद वैष्णव के मार्गदर्शन और रनर कुलदीप के सहयोग से उन्होंने लगातार मेहनत कर खुद को इस स्तर तक पहुंचाया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *