Last Updated:
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17-23 अगस्त तक खेली जाएगी. सिंधु मौजूदा जापान ओपन चैंपियन हैं, जबकि सात्विक और चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं. भारत के पास चैंपियनशिप की सभी पांच श्रेणियों में दो-दो प्रविष्टियां हैं, जिसमें पांच में से चार श्रेणियों में कम से कम एक वरीयता प्राप्त प्रविष्टि है.
17 अगस्त से दिल्ली में शुरु हो रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप की जारी हुई रैंकिंग
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स में भले ही बैडमिंटन खेल को तब्जो ना दी गई हो पर इस खेल का बुखार धीरे धीरे भारतीय फैंस के बीच छड़ने वाला है क्योंकि दिल्ली में इस बार सजेगी टॉप शटलर्स की महफिल. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु को मंगलवार को महिला एकल में नौवीं वरीयता दी गई, जबकि स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को आगामी BWF विश्व चैंपियनशिप के लिए पांचवीं वरीयता मिली है.
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17-23 अगस्त तक खेली जाएगी. सिंधु मौजूदा जापान ओपन चैंपियन हैं, जबकि सात्विक और चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं. भारत के पास चैंपियनशिप की सभी पांच श्रेणियों में दो-दो प्रविष्टियां हैं, जिसमें पांच में से चार श्रेणियों में कम से कम एक वरीयता प्राप्त प्रविष्टि है.
टॉप शटलर्स को मिली रैंकिंग
सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरुष एकल में 14वीं वरीयता दी गई है और ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी को 15वीं वरीयता दी गई है. जबकि खिलाड़ियों ने 28 अप्रैल, 2026 की अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, वरीयता 28 जुलाई, 2026 की विश्व रैंकिंग के आधार पर तय की गई थी.
कैसे टूटेगा चीन का दबदबा
चीन के पुरुष एकल विश्व चैंपियन शी यूकी और दक्षिण कोरिया की महिला एकल स्टार एन से यंग अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं. जापान की महिला एकल विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता दी गई है, जबकि तीसरा और चौथा स्थान चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को मिला है. चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ बुधवार को यहां होगा और यदि कोई वरीयता प्राप्त खिलाड़ी उससे पहले हट जाता है तो अंतिम वरीयता बदल सकती है. दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे पुरुष युगल वरीयता चार्ट में शीर्ष पर हैं, जबकि चीन के लियू शेंग शू और टैन निंग को महिला युगल में शीर्ष वरीयता मिली है. उनके हमवतन फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग मिश्रित युगल में नंबर एक वरीयता प्राप्त हैं.
About the Author
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ें
