दिल्ली के गोकुलपुरी में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; निखत, रशीदा, सोनी ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली: 4 मंजिला इमारत में लगी आग; निखत,रशीदा, सोनी ने कूदकर बचाई जान

Last Updated:

Gokulpuri Fire Tragedy: पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में लगी थी, जिसका धुआं तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गया. इस दौरान 3 महिलाओं ने जान बचाने के लिए एक दो साल के बच्चे के साथ पहली मंजिल से छलांग लगा दी.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया.

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने के दौरान बिल्डिंग में कई लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. इमारत से कुल 8 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जबकि 4 लोगों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी.

दमकल विभाग के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही तुरंत 11 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए. शुरुआती जांच में पता चला कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में लगी थी, जिसका धुआं तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गया.

तीन महिलाओं ने बच्चे के साथ लगा दी छलांग

घटना के दौरान अफरातफरी मच गई. शुरुआत में जानकारी मिली थी कि दो महिलाओं ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि कुल चार लोगों ने छलांग लगाई. इनमें निखत (22), रशीदा (50), सोनी (25) और 2 साल का बच्चा आसिफ शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

दमकलवालों ने 4 लोगों को बचाया

वहीं दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अलग-अलग मंजिलों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. चौथी मंजिल से एक बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. इसके अलावा दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से भी लोगों को निकाला गया. रेस्क्यू किए गए लोगों में सुवेद (12), दूवेद (10), आरिफा (28) और फराह (14) शामिल हैं.

दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *