Ground Report: दिल्ली में गालिब के इलाके की जनता पान चबा-चबाकर बोली- मुसलमान के बच्चों को अच्छी शिक्षा की है जरूरत

Last Updated:

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. ऐसे में विधानसभा सीट बल्लीमारान पहुंची लोकल 18 की टीम ने यहां के मतदाताओं से बातचीत की. यहां के लोगों ने कहा वह शिक्षा और मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने वाले लोगों को ही मतदान करेंगे.

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव को लेकर लगातार चुनावी माहौल बनता जा रहा है. वहीं, लोकल 18 की टीम ने इस बार गालिब के इलाके की विधानसभा सीट बल्लीमारान में जाकर लोगों से बाचतीत कर वहां के मुद्दों के बारे में पूछा. वहीं, पुरानी दिल्ली के इस इलाके के लोगों ने पान चबा-चबाकर अपने अंदाज में जो जवाब दिए. आपको इस वीडियो स्टोरी में जरूर देखना चाहिए, जिसके बारे में इस रिपोर्ट में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.

पान चबाते हुए गिनवा दिए बड़े मुद्दे

बल्लीमारान में ही पले बड़े मोहम्मद शाहिद पान चबाते हुए बोले कि बल्लीमारान में कहीं काम नहीं हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जो अब होना जरूरी हो गए हैं. उनका कहना था कि पहले काम यहां की सीवरेज को ठीक करना है और दूसरा बड़ा काम यहां मेडिकल फैसिलिटी को अच्छे से प्रोवाइड करवाना है.

बच्चों को अच्छी एजुकेशन दिलाना बड़ा मुद्दा

रहमान जिनके दादा से लेकर पिता और अब वो खुद भी बल्लीमारान में ही रहते हैं. उनका कहना था कि यह मुस्लिम बहुमत वाली सीट है. तभी उन्हें यह लगता है कि मुसलमान के बच्चों को अच्छी एजुकेशन की खास जरूरत है. उन्हें लगता है कि इस बार बल्लीमारान सीट पर एजुकेशन के मुद्दे पर ही वोट देने चाहिए, जो भी यहां पर अच्छी एजुकेशन की फैसिलिटी प्रोवाइड कर सकता है. उसी को वोट मिलने चाहिए.

आप और कांग्रेस हैं आमने-सामने

AAP ने यहां से एक बार फिर प्रमुख मुस्लिम चेहरे और मौजूदा मंत्री इमरान हुसैन को अपना टिकट दिया है. दूसरी ओर कांग्रेस ने अनुभवी नेता हारून यूसुफ पर अपना भरोसा जताया है, जो पहले भी कई बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह शीला दीक्षित सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे, लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद बीजेपी यहां कभी जीत हासिल नहीं कर पाई है. बीजेपी ने बल्लीमारान से कमल बागरी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *