स्टार बनते ही बदल गया था विवेक ओबेरॉय का अंदाज? बॉस्को मार्टिस को चुभी थी ये बात, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

Last Updated:

विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में ‘कंपनी’ और ‘साथिया’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों ने रातों-रात उन्हें बड़े स्टार्स की कतार में ला खड़ा किया था. इसी दौर से जुड़ा एक पुराना किस्सा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि स्टार बनने के बाद जब उन्होंने विवेक से काम के सिलसिले में बात की, तो एक्टर की एक बात उन्हें उस वक्त बुरी लगी थी. लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि विवेक का नजरिया गलत नहीं था.

ख़बरें फटाफट

विवेक का स्टारडम के बाद बदल गया था बिहेवियर

नई दिल्ली. बॉलीवुड में किसी कलाकार की पहली ही कुछ फिल्में हिट हो जाएं, तो उसके करियर में आगे बढ़ने का रास्ता थोड़ा आसान हो जाता है. विवेक ओबेरॉय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. साल 2002 में ‘कंपनी’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई. उनके स्टारडम वाले किस्से कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने हाल में सुनाए हैं.

बास्को ने बताया जब विवेक का करियर तेजी से बढ़ रहा था और वह स्टार बन चुके थे. उसके बाद उन्होंने विवेक को फोन किया था. वह एक्टर के साथ किसी गाने पर काम करना चाहते थे.उस वक्त विवेक ने भी गाने में उनके साथा काम करने को लेकर बात की थी. लेकिन साथ ही उनसे गाने की पूरी क्रिएटिव तैयारी और उसका ब्रेकडाउन मांगा.

बास्को को खटक गई थी विवेक की बात

बास्को ने अपनी बात आगे रखते हु्ए बताया कि विवेक के उस अंदाज को देखकर वह काफी हैरान हुए थे. उन्हें लगा कि स्टार बनने के बाद एक्टर के बिहेव में बदलाव आ जाता है. बॉस्को ने इस बात का खुलासा भी किया कि उस वक्त ये सुनकर उन्हें विवेक की बात से बुरा लगा था.लेकिन वक्त बीतने के साथ बॉस्को की सोच बदल गई. उन्हें लगा कि विवेक ने जो कहा था, उसमें दरअसल कोई गलत बात नहीं थी. बड़े स्टार के लिए काम करने के लिए सिर्फ दोस्ती या पहचान के भरोसे जाना काफी नहीं है. कोरियोग्राफर को अपने आइडिया और प्लान के साथ पूरी तैयारी करके जाना चाहिए.

विवेक पर्सनल और प्रोफेशन को अलग रहते हैं

बॉस्को ने इसी बातचीत में ये भी कहा कि बाद में उन्हें अहसास हो गया था कि विवेक अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं. उन्होंने यह भी माना कि किसी कलाकार के स्टार बनने के पीछे उसकी मेहनत होती है और उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह उस स्टार को सही तरीके से पेश करने के लिए पहले से तैयारी करे.उनका मानना है कि विवेक ओबेरॉय ने भी प्रोफेशनल रिश्तों को लेकर अपनी सोच रखी. उन्होंने कहा था कि दोस्ती और निजी रिश्तों से अलग रखना चाहिए. अगर काम में जरूरत से ज्यादा दोस्ती या जान-पहचान को बीच में लाया जाए, तो इसका भी भुगतना पड़ता है.

बता दें कि विवेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कंपनी’ से की थी. अपने करियर की पहली ही फिल्म से उन्हें वो पहचान मिल गई थी, जो उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी थी. इसके बाद रानी मुखर्जी के साथ’साथिया’, ‘युवा’ समेत कई फिल्मों में उन्होंने अपने रोल से तहलका मचा दिया था. अपने करियर की शुरुआती दौर में ही वह बड़े स्टार की गिनती में शामिल हो गए थे. इसके अलावा विवेक ओबेरॉय इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में हैं.फिल्म में वह विद्युतजिह्व (विद्युतजिह्वा) का किरदार निभा रहे हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *