Last Updated:
Mini Noida Near By Ghaziabad : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 20 साल बाद बड़ा फैसला लिया है. इससे अपना घर लेने वालों के लिए कई उम्मीदें जग गई हैं. दरअसल, हरनंदीपुरम नामक नई आवासीय टाउनशिप को मंजूरी दी है. यह टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन में 501 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाई जाएगी.
गाजियाबाद के पास बसेगा नया शहर.
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पास ही मिनी नोएडा बसने जा रहा है. अगर आप सोच रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आपका अपना घर हो तो यह मौका आपके लिए ही है. आप तुरंत इस खबर को पढ़ लीजिए. दरअसल, मधुबन बापूधाम के बाद करीब दो दशक के लंबे अंतराल के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) एक बड़ी आवासीय टाउनशिप को धरातल पर उतारने की दिशा में काम कर रहा है. गुरुवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों को पास किया गया. इसमें सबसे अहम ‘हरनंदीपुरम’ ग्रीन टाउनशिप है. इसके पहले चरण के लेआउट प्लान को मंजूरी मिल गई है.
20 साल बाद बड़ा फैसला
करीब 20 साल बाद इस फैसले पर मुहर लगी है. ऐसे में यह दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट और शहरी विकास के लिहाज से अहम फैसला माना जा रहा है. अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह सोने पर सुहागा वाला मौका है. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को इसी साल दिवाली के मौके पर आधिकारिक तौर पर आम जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा.
क्या है योजना ?
हरनंदीपुरम का व्यापक क्षेत्र करीब 501 हेक्टेयर है. यानी 1997 बीघा जमीन पर मिनी नोएडा बसेगा. पहले चरण में 120 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर के आकार के करीब दो हजार आवासीय प्लॉट्स बनेंगे. साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा. टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, गोल्फ कोर्स, आधुनिक फूड कोर्ट, अत्याधुनिक अंडरग्राउंड सीवरेज-ड्रेनेज नेटवर्क और ई-बस कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जो इसे एक प्रीमियम लिविंग स्पेस बनाएंगी.
गाजियाबाद के ये 8 गांव होंगे शामिल
- भोवापुर
- शाहपुर निज मोरटा
- मोरटा
- मथुरापुर
- शमशेर
- चंपत नगर
- भनेड़ा खुर्द
- नगला फिरोज मोहनपुर
यह है खासियत
जीडीए ने पहले चरण के लिए भोवापुर और शाहपुर निज मोरटा गांव में लगभग 47.16 हेक्टेयर भूमि को सिलेक्ट किया है. इस नए शहर की खासियत यह है कि इसकी कनेक्टिविटी दिल्ली-एनसीआर से मजबूत होगी. यह राजनगर एक्सटेंशन के पास बनेगी. दिल्ली-मेरठ रोड से भी यह कनेक्ट होगी. इसके अलावा यह टाउनशिप दुहाई रैपिड रेल स्टेशन से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर यह टाउनशिप रहेगा. गाजियबाद शहर की दूरी महज 15 मिनट और नोएडा सेक्टर-62 की दूरी 30 मिनट और दिल्ली बॉर्डर भी 30 मिनट तक रहेगी.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
