Window या Split AC कौन सा एयर कंडीशनर है बेस्ट? कितनी ऊंचाई पर लगाए, किसमें होता है ज्यादा बिजली खर्ज गैस लीक

Last Updated:

अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि एसी की कूलिंग पावर किसकी अच्छी है स्प्लिट एसी या विंडो एसी. इस पर सभी सवालों के जवाब जानने के लिए जब अंकुर इलेक्ट्रिकल्स के मालिक हरिओम से बात की गई तो उन्होंने विस्तार से सब कुछ बताया. उन्होंने बताया कि दोनों में क्या फर्क होता है साथ ही किस जगह पर कौन सी एसी अच्छा काम करता है.

नई दिल्ली. गर्मी आते ही सबसे पहले लोग गर्मी से बचने के लिए अब कूलर नहीं बल्कि एयर कंडीशनर ही खरीदते हैं. मध्यमवर्गीय परिवार हो या फिर उच्च वर्गीय सभी को एयर कंडीशनर से ही भीषण गर्मी से राहत मिलती है. इस साल गर्मियां शुरू होते ही लोगों ने एयर कंडीशनर खरीदने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अगर आप भी एयर कंडीशनर खरीदने मार्केट में जाने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि अक्सर लोग मार्केट में पहुंचकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि स्प्लिट एसी खरीदे या विंडो एसी. कौन सा ऐसी बेस्ट है और किसमें बिजली बचती है और किस एसी में गैस लीक होने का जोखिम बना रहता है. इन सब सवालों से सबसे बड़ा सवाल होता है कि कूलिंग पावर किसकी अच्छी है. स्प्लिट एसी या विंडो एसी की. इस पर सभी सवालों के जवाब जानने के लिए जब अंकुर इलेक्ट्रिकल्स के मालिक हरिओम से बात की गई तो उन्होंने विस्तार से सब कुछ बताया.

एक्सपर्ट हरिओम ने बताया कि विंडो एसी सस्ता होता है और जहां पर खिड़की की जगह होती है विंडो एसी वहीं पर लगाया जा सकता है. विंडो एसी को छोटे कमरे में भी लगा सकते हैं और बड़े कमरे में भी. शर्त बस यही है कि खिड़की जरूर होनी चाहिए. जबकि स्प्लिट एसी महंगा होता है. इसकी कीमत 30,000 रुपए से शुरू होती है और विंडो एसी की 28000 रुपए से कीमत शुरू होती है. बात करें कूलिंग पावर की तो कूलिंग पावर दोनों की ही अच्छी होती है. हालांकि, स्प्लिट एसी जल्दी कमरे को ठंडा कर देता है जबकि विंडो एसी को थोड़ा सा वक्त लगता है. बिजली दोनों एक जैसी ही खींचते हैं. अगर डेढ़ टन का एयर कंडीशनर है तो बिजली एक जैसे ही खींचेगा. 5 स्टार एयर कंडीशनर कम बिजली खींचता है चाहे वह स्प्लिट हो या विंडो एसी दोनों ही एक जैसे ही होते हैं.

गैस लीक किसमें ज्यादा होती है?
एक्सपर्ट हरिओम ने बताया कि स्प्लिट एसी को लोग बहुत ज्यादा ऊंचाई पर लगा देते हैं तब गैस लीक होने का जोखिम बढ़ जाता है. बहुत ज्यादा ऊंचाई पर न लगाकर कम ऊंचाई पर जब लगाएंगे तो गैस लीक होने का जोखिम कम रहेगा. स्प्लिट एसी में गैस लीकेज का जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है. वजह पाइपलाइन लंबी होती है और कनेक्शन अलग-अलग यूनिट अंदर और बाहर दोनों होते हैं. उन्होंने कहा कि विंडो एसी में कभी भी गैस लीक की दिक्कत नहीं आती है, क्योंकि खिड़की ज्यादा ऊंचाई पर होती नहीं है और कम ऊंचाई की जगह पर ही इसे लगाया जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *