Best Twin-cylinder bike under ₹5 lakh in India: ट्विन-सिलेंडर इंजन वाली मोटरसाइकिल स्मूद पावर डिलीवरी, अच्छा टॉर्क और यूनिट इंजन फील प्रदान करती है, जो राइडिंग को काफी मजेदार और आरामदायक बना देती है. इंडियन मार्केट में 5 लाख रुपये से कम कीमत वाली Twin Cylinder बाइक्स की तलाश करने वाले लोगों के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं.
अपने इस लेख में हम 5 लाख से सस्ती ऐसी ही 3 मोटरसाइकिलों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Royal Enfield Continental GT 650, Kawasaki Ninja 300 और Aprilia Tuono 457 है. ये सभी बाइक्स अलग-अलग स्टाइल व यूज के हिसाब से परफेक्ट हैं. Continental GT 650 क्लासिक कैफे रेसर, Ninja 300 एंट्री लेवल स्पोर्ट्स और Tuono 457 एक मॉडर्न नेकेड स्ट्रीटफाइटर है. आइए. इन तीनों के बारे में जान लेते हैं.
Royal Enfield Continental GT 650
ये बजट फ्रेंडली और क्लासिक स्टाइल वाली बाइक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.53 लाख रुपये से शुरू होकर 3.81 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 648 cc पैरेलल ट्विन एयर/ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जो 47 bhp पावर और 52.3 Nm टॉर्क देता है. ये कैफे रेसर स्टाइल में आती है. लो हैंडलबार, रियर सेट फुटपेग और स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन इसे खास बनाते हैं. वजन करीब 198-200 kg और फ्यूल टैंक 12.5 लीटर का है.
फीचर्स में सेमी डिजिटल मीटर, डुअल चैनल ABS और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं. माइलेज लगभग 23-25 kmpl मिलता है. कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की सबसे बड़ी खासियत इसका रेट्रो लुक, थंपिंग इंजन साउंड और लंबी टूरिंग क्षमता है. शहर की राइडिंग में भी ये आसान है और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए काफी आरामदायक है. Royal Enfield का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में बहुत मजबूत है, पार्ट्स सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं. अगर आप क्लासिक फील और अच्छे बजट में Twin Cylinder बाइक चाहते हैं तो ये टॉप चॉइस हो सकती है.
Kawasaki Ninja 300
ये एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक के रूप में काफी पॉपुलर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.17 लाख है. इसमें 296 cc क्षमता वाला पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 38.8 bhp पावर और 26.1 Nm टॉर्क देता है. फुल फेयरिंग के साथ ये हाई स्पीड पर अच्छी स्टेबिलिटी प्रदान करती है. वजन 179 kg और फ्यूल टैंक 14 लीटर का है.
फीचर्स में सेमी डिजिटल क्लस्टर, LED लाइट्स और डुअल चैनल ABS शामिल हैं. माइलेज 25 kmpl के आसपास मिलता है. Ninja 300 शुरुआती स्पोर्ट्स बाइक राइडर्स के लिए बेहतरीन है. Kawasaki की बिल्ड क्वालिटी शानदार है. ये शहर की राइडिंग से लेकर हाईवे तक हर जगह मज़ा देती है. मेंटेनेंस रीजनेबल है और रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है. कम बजट में स्पोर्टी Twin Cylinder बाइक चाहने वालों के लिए Ninja 300 एक बढ़िया ऑप्शन है.
Aprilia Tuono 457
ये मॉडर्न नेकेड स्ट्रीटफाइटर है, जो RS 457 का नेकेड वर्जन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.97 लाख रुपये है. इसमें 457 cc पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 47.6 bhp पावर और 43.5 Nm टॉर्क देता है. 270 डिग्री क्रैंकशाफ्ट की वजह से इंजन में अच्छा कैरेक्टर और साउंड है. वजन सिर्फ 175 KG है, जो इसे बहुत एजाइल बनाता है.
फीचर्स में 5 इंच TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर (ऑप्शनल) और डुअल चैनल ABS हैं. फ्यूल टैंक 12.7 लीटर का है और माइलेज 25-30 kmpl के आसपास है. Tuono 457 की खासियत इसका हल्का वजन, शार्प हैंडलिंग और इटैलियन स्टाइल है. शहर की घुमावदार सड़कों पर ये बहुत मज़ा देती है. Aprilia का परफॉर्मेंस फोकस इसे यूथ राइडर्स के बीच पसंदीदा बनाता है. इसका सर्विस नेटवर्क भी बढ़ रहा है, लेकिन पार्ट्स थोड़े महंगे हैं.
