Maruti का एकछत्र राज! Tata-Mahindra ने जोर लगाया लेकिन हिला नहीं पाए 'सिंहासन', कर रही दनादन सेल

Last Updated:

Maruti Suzuki ने FY26 में 24.22 लाख यूनिट्स बेचकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. मार्च 2026 में भी कंपनी ने 16.7% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की, जिसमें SUVs का बड़ा योगदान रहा. Brezza, Fronx और Grand Vitara जैसे मॉडल्स ने बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचाया. एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला. आखिर कैसे मारुति ने टाटा और महिंद्रा को पीछे छोड़ा? पूरी खबर में जानिए.

ख़बरें फटाफट

मारुति ने FY26 में दनादन सेल की है.

Maruti Suzuki ने वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में कुल 24.22 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का सबसे उच्चतम आंकड़ा है. ये उपलब्धि मारुति सुजुकी के लिए माइलस्टोन साबित हुई है, क्योंकि कंपनी लगातार तीसरे वर्ष 20 लाख यूनिट्स से अधिक की वार्षिक बिक्री पार करने में सफल रही है.

मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 2,25,251 यूनिट्स रही, जो पिछले वर्ष के मार्च महीने की तुलना में 16.7% की बढ़ोतरी दर्शाती है. पिछले वर्ष मार्च में कंपनी ने 1,92,984 यूनिट्स बेची थीं. घरेलू बाजार में मार्च की बिक्री 1,69,428 यूनिट्स रही, जबकि अन्य OEM को 8,783 यूनिट्स की आपूर्ति की गई. इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, जो साल-दर-साल आधार पर करीब 42.68% बढ़ा है.

SUVs ने बढ़ाई सेल

FY26 के दौरान कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री में भी स्थिर वृद्धि दर्ज की गई. SUV सेगमेंट में मारुति की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही Brezza, Grand Vitara, Fronx और Ertiga जैसे मॉडल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी ने अपनी क्षमता विस्तार पर भी जोर दिया, खासकर गुजरात और खरखोदा प्लांट्स में प्रोडक्शन बढ़ा है.

Tata और Mahindra मुकाबले में पीछे

मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की लीडर बनी हुई है. हालांकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों के साथ कंपटीशन बढ़ रहा है. FY26 में कुल उद्योग की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में भी वृद्धि देखी गई, लेकिन मारुति ने अपनी बाजार हिस्सेदारी को मजबूत बनाए रखा है. एक्सपोर्ट सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो वैश्विक मांग और कंपनी की मजबूत डीलर नेटवर्क की बदौलत संभव हो पाया.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, ग्राहक की पसंद के अनुरूप नए वेरिएंट्स और डिजिटल सेल्स चैनल्स को दिया है. भविष्य में मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर फोकस बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि सस्टेनेबल मोबिलिटी के ट्रेंड को पूरा किया जा सके. कुल मिलाकर, FY26 मारुति सुजुकी के लिए रिकॉर्ड साबित हुआ है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में भी कंपनी ये रफ्तार जारी रह सकती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *