सही आम चुनने के आसान टिप्स, पेड़ पर पके या केमिकल से? आम खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Last Updated:

How To Spot Chemically Ripened Mangoes: गर्मी के मौसम में बाजारों में पके आम की डिमांड काफी बढ़ जाती है. ऐसे में केमिकल से पके आम की बिक्री भी खूब बढ़ जाती है. आर्टिफिशियल तरीके पकाए गए आम न सिर्फ टेस्ट में बेकार होता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे में आम खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. नेचुरल पेड़ पर पके आम की पहचान क्या होती है, यहां आप जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

How To Spot Chemically Ripened Mangoes: गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ मार्केट में सीजनल फल आने लगते हैं. फलों का राजा आम भी इसमें शामिल है. ज्यादात लोगों इस मौसम का इंतजार सिर्फ मीठे-रसीले आम खाने के लिए करते हैं. लेकिन आज के समय पेड़ पर पके आमों को मिलना उतना ही मुश्किल हो गया है, जितना कि त्योहार के समय असली मावा का मिलना. बाजारों में अप्रैल के महीने में ही पीले सुनहरे आम आने लगे हैं. लेकिन यदि आप इन्हें लालच में आकर बिना सावधानी खरीद रहे हैं, तो स्वाद के साथ ही आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ति

ये सभी आम उतने सुरक्षित नहीं हैं जितना दिखते हैं. कई आम केमिकल्स से पकाए जा रहे हैं. पिछले दिनों हैदराबाद में बाजार में बिकने के लिए तैयार केमिकल से पके 200 किलो आम को जब्त किया गया है. ज्यादा फायदों के लिए ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर नकली आम बेचे जा रहे हैं. अधिकारी अब लोगों को सलाह दे रहे हैं कि आम की चमक देखकर ही खरीदारी न करें. केमिकल से पके आमों के बीच नेचुरल आम की पहचान कैसे करें, चलिए यहां समझते हैं.

आम को पकाने के लिए कौन-सा केमिलक यूज होता है?
सोशल मीडिया पर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनार ने चेतावनी दी है कि कुछ व्यापारी मुनाफे के लिए खतरनाक तरीके अपना रहे हैं. वे आम को नेचुरल तरीके से पकने नहीं देते, बल्कि कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है. सिर्फ चमकदार और परफेक्ट दिखने वाले आम खरीदने का मतलब है कि आप घर में हानिकारक केमिकल्स ला रहे हैं.

नकली पकाए हुए आम पहचानने के आसान तरीके

  • स्मेल टेस्ट- अगर आम में केमिकल या अजीब गंध हो तो सावधान रहें. पेड़ पर पके आम से मीठी-मीठी खुशबू आती है.
  • दबाकर चेक करें- केमिकल से पकाए गए आम, प्राकृतिक रूप से पकाए गए आमों की तुलना में ज्यादा नरम या गूदेदार लगते हैं.
  • छिलके पर ध्यान दें- छिलके पर अजीब दाग या पैच दिखें तो सतर्क रहें.
  • रंग देखें- प्राकृतिक रूप से पके आम में एक जैसा रंग नहीं होता, उसमें हरे, पीले और कभी-कभी लाल रंग भी होते हैं. बहुत परफेक्ट दिखे तो सतर्क रहें. नकली पकाए आम अक्सर एक जैसे चमकीले पीले या सुनहरे दिखते हैं.
  • बेकिंग सोडा टेस्ट- अगर बेकिंग सोडा वाले पानी से धोने के बाद रंग अजीब तरह से बदल जाए तो केमिकल का संकेत है. स्वाद में कड़वाहट या अजीब स्वाद हो तो खाने से बचें.

केमिकल से पके आम खाने के नुकसान
केमिकल से पकाए आम खाने से तुरंत गले में जलन, उल्टी, जी मिचलाना और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय में इससे नर्वस सिस्टम को नुकसान और सांस की दिक्कतें भी हो सकती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *