Last Updated:
अरविंद केजरीवाल ने एक रिक्यूजल अर्जी दाखिल की है. यह अर्जी जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने लगाई गई है. जज से इस मामले की सुनवाई से हटने की मांग की गई है. इस अर्जी पर हाईकोर्ट का फैसला केस की नई दिशा तय करेगा. केजरीवाल इसी अर्जी पर अपनी मजबूत दलीलें अदालत में देंगे.
अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट की बहस में शामिल होंगे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलील रखेंगे. कोर्ट में आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मामले में होने वाली सुनवाई के दौरान वह मौजूद रहेंगे. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने रिक्यूजल (स्वयं को सुनवाई से अलग करने) की अर्जी दाखिल की है. सूत्रों के अनुसार, इस अर्जी पर सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखेंगे.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
