ओलंपिक स्टार और राजनेता विनेश फोगाट ने वायनाड में कहा कि आज महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने की जरूरत है. गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई के लिए हमें साहसी लोगों की जरूरत है, जो मैदान में खड़े होकर आपके लिए लड़ना जानते हैं, वे पूरे देश के लिए लड़ना जानते हैं. उन्होंने कहा कि हमने दो साल पहले संघर्ष का रास्ता चुना. उससे पहले हमारे लिए भी जिंदगी बहुत आसान थी. सब कुछ बहुत अच्छा था, लेकिन जब आप संघर्ष का रास्ता चुनते हैं, आपकी यात्रा तब होती है जब आप एक सामाजिक दायरे में प्रवेश करते हैं, तब आप जीवन के वास्तविक महत्व को समझते हैं. जब आप दूसरों के लिए करते हैं तो वह खुशी अलग तरह की होती है. जब आप कठिन रास्ता चुनते हैं तो कई परेशानियां आती हैं, लेकिन हममें उस मुसीबत से निकलने का साहस होता है और वह तभी सामने आता है जब हम मुसीबत में होते हैं.
VIDEO: विनेश फोगाट ने माइक पर आकर कह दी ऐसी बात, नहीं होगा यकीन
