RR vs MI: हार के बाद भड़के हार्दिक पंड्या, टीम के गेंदबाजों पर उतारा गुस्सा, कहा- उन्होंने तो हमें…

होमखेलक्रिकेट

हार के बाद भड़के पंड्या, टीम के गेंदबाजों पर उतारा गुस्सा, कहा- उन्होंने तो…

Last Updated:

Hardik Pandya Statement: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ पांच ओवर में 80 रन जोड़ दिए, जिससे राजस्थान की जीत तय हो गई. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम की हार का ठीकरा अपने गेंदबाजों पर फोड़ा. लगातार दूसरी हार के बाद हार्दिक बोले कि हमारे गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई.

राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद हार्दिक पंड्या का बयान

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स से एकतरफा हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बीती रात बुरी तरह भड़क गए. आईपीएल 2026 में पहला मैच जीतने के बाद मुंबई की ये लगातार दूसरी हार थी. वर्षाबाधित मैच में 27 रन से मुंह की खाने के बाद हार्दिक ने गेंदबाजों को बुरी तरह लताड़ा. मुंबई के कप्तान ने कहा कि गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी.

मैच की शुरुआत दो घंटे से ज्यादा देर तक बारिश की वजह से रुकी रही. बाद में पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया. मैन ऑफ द मैच यशस्वी जायसवाल (32 गेंद में 77 रन) और वैभव सूर्यवंशी (14 गेंद में 39 रन) ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पंड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा:

हमने पावरप्ले में वो गेंदें नहीं डालीं जो डालनी चाहिए थीं. RR के ओपनर्स ने अच्छा खेला. गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी. बतौर गेंदबाजी ग्रुप हम अच्छा नहीं कर पाए. मैं इस मैच की हार का जिम्मा बल्लेबाजी पर नहीं डालूंगा. गेंदबाजी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी. हमेशा अच्छी गेंदें डालने की बात होती है. अगर हम सही से गेंदबाजी करते, तो मैच में होते.

पंड्या ने की वैभव सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ
सूर्यवंशी के बारे में पंड्या ने कहा, ‘बहुत दिलचस्प है कि 15-16 साल का लड़का ऐसे खेलता है. उसकी बल्लेबाजी और निडरता देखकर अच्छा लगता है. उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’ अगले मैच के बारे में पंड्या ने कहा, ‘गलतियों से सीखना है. कल सुबह फिर आएगी, सूरज उगेगा, अगले मैच के लिए अच्छी तैयारी करनी है.’

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि जायसवाल-सूर्यवंशी की जोड़ी टूर्नामेंट की नंबर वन ओपनिंग जोड़ी है. उन्होंने कहा, ‘दोनों के पास उम्र का फायदा है. वैभव शानदार हैं. जायसवाल पिछले 3-4 साल से ऐसा कर रहा है. उनके पास स्किल और मैच्योरिटी हैं. वे सबसे शानदार हैं. टॉस जीतकर राजस्थान ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 150 रन बनाए फिर मुंबई को 123/9 रन पर रोक दिया. इस 27 रन की जीत के साथ ही राजस्थान ने लगातार तीसरी बाजी अपने नाम की और छह पॉइंट के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *