Last Updated:
सस्ते और स्वादिष्ट खाने की बात हो तो सबसे पहले चांदनी चौक का नाम आता है. यहां 30-40 रुपये में कचौड़ी-सब्जी, 40-50 रुपये में आलू टिक्की और 50-60 रुपये में चाट की प्लेट मिल जाती है. अगर आप अलग-अलग चीजें ट्राय करें, तो 100 रुपये में 2-3 डिश का मजा आसानी से ले सकते हैं. यहां का खाना मसालेदार और भरपेट होता है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली न सिर्फ अपने ऐतिहासिक स्थलों, बल्कि लजीज खाने के लिए भी जानी जाती है. यहां चांदनी चौक के पराठों से लेकर गलियों में मिलने वाले गोलगप्पों तक हर जगह स्वाद का अलग ही अनुभव मिलता है. खास बात यह है कि दिल्ली में आप कम बजट में भी बेहतरीन स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं. अगर आपकी जेब में सिर्फ 100 रुपये हैं, तब भी आप यहां भरपेट और स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं.
चांदनी चौक: सस्ते और देसी स्वाद का ठिकाना
सस्ते और स्वादिष्ट खाने की बात हो तो सबसे पहले चांदनी चौक का नाम आता है. यहां 30-40 रुपये में कचौड़ी-सब्जी, 40-50 रुपये में आलू टिक्की और 50-60 रुपये में चाट की प्लेट मिल जाती है. अगर आप अलग-अलग चीजें ट्राय करें, तो 100 रुपये में 2-3 डिश का मजा आसानी से ले सकते हैं. यहां का खाना मसालेदार और भरपेट होता है.
कमला नगर: स्टूडेंट्स की पसंदीदा जगह
कमला नगर मार्केट खासकर छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां 80-100 रुपये में राजमा-चावल की फुल प्लेट मिलती है. वहीं छोले-भटूरे 70-90 रुपये और मैगी 40-60 रुपये में उपलब्ध है. यहां क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है.
सरोजिनी नगर: शॉपिंग के साथ सस्ता खाना
सरोजिनी नगर मार्केट सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि सस्ते खाने के लिए भी मशहूर है. यहां 50-60 रुपये में मोमोज और 60-80 रुपये में चाउमीन मिलती है. 100 रुपये में आप मोमोज और एक ड्रिंक लेकर आराम से खा सकते हैं.
कनॉट प्लेस: महंगे इलाके में भी सस्ते विकल्प
कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल माना जाता है बड़े-बड़े ब्रांड्स, कैफे और ऑफिसेस की वजह से यह इलाका आमतौर पर महंगा समझा जाता है. लेकिन अगर आपको सही जगहों की जानकारी हो, तो यहां भी 100 रुपये में बढ़िया खाना मिल सकता है. असल में, CP के इनर सर्कल के मुकाबले आउटर सर्कल और पास की गलियों में कई छोटे-छोटे स्ट्रीट फूड स्टॉल्स और ठेले लगे होते हैं. यहां 50-70 रुपये में वेज रोल या एग रोल आसानी से मिल जाता है, जो काफी फिलिंग होता है. वहीं 60–80 रुपये में मोमोज की प्लेट मिल जाती है, साथ में तीखी चटनी का अलग ही मजा आता है.
सीपी के सबसे फेमस जैन चावल वाले
अगर आपको थोड़ा देसी खाना चाहिए, तो कुछ छोटे ढाबा-स्टाइल स्टॉल्स पर 80-100 में चावल-राजमा या कढ़ी-चावल की प्लेट भी मिल जाती है. कढ़ी और राजमा चावल के लिए सीपी के सबसे फेमस जैन चावल वाले काफी मशहूर है. इस तरह दिल्ली में कम बजट में भी स्वादिष्ट और भरपेट खाने का मजा लिया जा सकता है, जो हर खाने के शौकीन के लिए एक खास अनुभव साबित होता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
