जन्मदिन पर श्रद्धा और सेवा में डूबे नजर आए अनंत अंबानी, 2000 गायों को खिलाया चारा, बच्चों को बांटा भोजन

होमताजा खबरदेश

जन्मदिन पर श्रद्धा-सेवा में डूबे नजर आए अनंत अंबानी, गायों को खिलाया चारा

Last Updated:

अनंत अंबानी ने जन्मदिन पर श्रद्धा, भक्‍त‍ि और सेवा में डूबे नजर आए. इस खास द‍िन पर उन्‍होंने द‍िल्‍ली की पुरानी गौशाला में 2000 से ज्यादा गायों को चारा खिलाया, गुरुकुल के 60 बच्चों को भोजन बांटा, वहीं इन बच्‍चों ने अनंत को शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रार्थना की.

जन्‍मद‍िन पर अनंत अंबानी ने की गायों की सेवा, बच्‍चों को बांटा भोजन.

देश के बड़े उद्योगपति अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन के मौके पर गौ सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश की. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने दिल्ली की सबसे पुरानी गौशाला में 2000 से ज्यादा गायों को चारा खिलाया, साथ ही गुरुकुल के बच्चों को भोजन भी वितरित किया.

इस खास मौके पर गौशाला में माहौल पूरी तरह भक्ति और सेवा भाव से भरा नजर आया. गौशाला में अनंत को जन्मदिन की शुभकानाएं देने वाले बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगे थे. जहां एक ओर अनंत अंबानी गायों की सेवा कर रहे थे वहीं उनके दूसरी वहां मौजूद सभी बच्चे और बड़े अनंत को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं और आर्शीवाद दे रहे थे.

अनंत ने सिर्फ गायों को चारा ही नहीं खिलाया, बल्कि यहां मौजूद गुरुकुल के करीब 60 बच्चों को भोजन भी वितरित किया. इस दौरान इन बच्चों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और संकल्प भी किया.

बता दें कि दिल्ली की यह पुरानी गौशाला दिल्ली पिंजरापोल सोसायटी के तहत आती है. सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश चंद बराठी ने बताया कि अनंत अंबानी की टीम ने पहले ही संपर्क कर निवेदन किया था कि इस दिन गायों का पूरा भोजन उनकी तरफ से दिया जाएगा. उन्होंने इसके लिए अनंत अंबानी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका जानवरों के प्रति प्रेम सराहनीय है. साथ ही उन्होंने अनंत अंबानी को गौशाला आने का निमंत्रण भी दिया.

वहीं, सोसाइटी के प्रधान एम कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि पूरे दिन का भोजन अनंत अंबानी की ओर से दिया गया. उन्होंने कामना की कि गौ माता अनंत अंबानी को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि प्रदान करें.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *