आशा भोसले का शरारत भरा वो गाना, तनुजा ने नाइट सूट में दिए रोमांटिक सीन, रीमिक्स वर्जन भी पॉपुलर

नई दिल्ली: 1967 की सुपरहिट फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का गाना आज भी अपने रोमांटिक मिजाज के लिए मशहूर है. गाने को महान गायिका आशा भोंसले ने बड़े शरारती भरे अंदाज में गाया था. उन्होंने अपनी गायकी में जो उतार-चढ़ाव और शरारत पिरोई, उसने इस गाने को एक ‘कल्ट क्लासिक’ बना दिया. गाने ‘रात अकेली है’ का संगीत एसडी बर्मन ने तैयार किया है. खूबसूरत गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. फिल्म में गाना सदाबहार एक्ट्रेस तनुजा पर फिल्माया गया था, जिनकी चुलबुली अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे और भी यादगार बना दिया. कई फिल्मों और रीमिक्स में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया है, लेकिन ओरिजिनल गाने की चमक आज भी बरकरार है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *