क्या सच में ग्लैमरस होता है IIT Delhi के कैंपस की लाइफ? या फिर पढ़ाई और प्रेशर के बीच छुपी है इसकी सच्चाई

Last Updated:

दिल्ली के सबसे फेमस IIT Delhi के कैंपस में स्टूडेंस का लाइफ कैसी होती है. माना जाता है कि यहां की लाइफ बेहद ग्लैमरस होती है. इस सबको जानने के लिए लोकल 18 की टीम जब कैंपस पहुंची और छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं. आखिर कैसे होती है दिल्ली आईआईटी की दुनिया

दिल्ली. दिल्ली के सबसे फेमस Indian Institute of Technology Delhi को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक खास छवि बनी होती है. माना जाता है कि यहां की लाइफ बेहद ग्लैमरस होती है, जहां हर दिन कुछ खास और अलग होता है. लेकिन जब हमारी टीम IIT Delhi के कैंपस पहुंची और छात्रों से बात की, तो सामने आई एक बिल्कुल अलग तस्वीर. आइए जानते हैं वहां हाल.

दूसरे साल की छात्रा अंजलि मिश्रा बताती हैं कि IIT की लाइफ को लोग जरूरत से ज्यादा हाइप करते हैं. उनके मुताबिक, यह भी एक सामान्य कॉलेज की तरह है, जहां पढ़ाई, असाइनमेंट और दोस्तों के साथ समय बिताना सब कुछ बैलेंस में चलता है. यानी यहां की जिंदगी भी उतनी ही साधारण है जितनी किसी और कॉलेज की.

हॉस्टल में ठीक-ठाक सुविधाएं
वहीं, छात्र आशुतोष ने IIT के अलग पहलू की बात की. उन्होंने बताया कि अगर असली IIT लाइफ देखनी है तो रात के 3 बजे कैंपस आना चाहिए. उस समय कुछ जगहें एकदम शांत होती हैं, तो कुछ जगहों पर अलग ही हलचल होती है. माहौल दिन से बिल्कुल अलग लगता है.

छात्र शिवम के अनुसार, IIT में पढ़ाई का दबाव जरूर होता है, लेकिन इसके साथ मस्ती और दोस्ती भी उतनी ही जरूरी है. हम दोस्तों के साथ बैठकर गेम खेलते हैं, कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं. पढ़ाई अहम है, लेकिन लाइफ सिर्फ उसी तक सीमित नहीं है, उन्होंने बताया हॉस्टल लाइफ को लेकर छात्रों का कहना है कि सुविधाएं ठीक-ठाक हैं. न तो बहुत शानदार और न ही बहुत खराब. लेकिन असली मजा दोस्तों के साथ रहने में है. कमरें इतने खास नहीं हैं, लेकिन जो माहौल दोस्तों के साथ बनता है, वहीं सबसे अच्छा होता है.

ग्लैमरस नहीं, बैलेंस्ड कॉलेज लाइफ
छात्रों ने यह भी बताया कि IIT में एडमिशन मिलने के बाद शुरुआत में गर्व और खुशी महसूस होती है, लेकिन समय के साथ यह एहसास नॉर्मल हो जाता है. यानी IIT का टैग भी धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है. पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स ने कहा कि IIT Delhi की लाइफ में पढ़ाई, प्रेशर, दोस्ती, मस्ती सब कुछ है. यह पूरी तरह से ग्लैमरस नहीं, बल्कि एक बैलेंस्ड कॉलेज लाइफ होती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *