निवेशकों के 500 करोड़ रुपए डूबे, 32nd एवेन्यू ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, दिल्ली-NCR और गोवा में 7 ठिकानों पर रेड

होमताजा खबरDelhi

निवेशकों के 500 करोड़ रुपए डूबे, 32nd एवेन्यू ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा

Last Updated:

अधिकारियों ने बताया कि निवेशकों के साथ कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच के तहत कार्रवाई की गई. उन्होंने 32 एवेन्यू नामक कंपनी से जुड़े सात परिसरों पर छापा मारा. अधिकारियों ने बताया कि यह समूह दिल्ली-एनसीआर और गोवा में संचालित होता है. कंपनी या उसके प्रवर्तक से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका.

ईडी ने 32 एवेन्यू नामक कंपनी से जुड़े सात परिसरों पर छापा मारा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिल्ली-NCR और गोवा में 32nd Avenue Group से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई है, जिनमें कई निवेशकों ने आरोप लगाया था कि इस ग्रुप ने उनसे पैसे लेकर धोखाधड़ी की.

बताया जा रहा है कि निवेशकों से ठगी की रकम 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. इन शिकायतों के बाद अलग-अलग जगहों पर FIR भी दर्ज की गई थीं, जिसके आधार पर ED ने अपनी जांच शुरू की. इस मामले में कंपनी के प्रमोटर-डायरेक्टर्स की स्थिति भी संदिग्ध है. कुछ फरार बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में हैं.

ED अब इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन (मनी ट्रेल) की गहराई से जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसे कहां-कहां ट्रांसफर किए गए और किन-किन संपत्तियों में निवेश किया गया, ताकि आगे चलकर उन्हें जब्त (अटैच) किया जा सके. फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हरियाणा पुलिस द्वारा निवेशकों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई कई प्राथमिकी से जुड़ा है, जिनके साथ कथित तौर पर समूह द्वारा धोखाधड़ी की गई थी.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *