Last Updated:
घर में जमाई हुई दही स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसे कब तक इस्तेमाल करना सुरक्षित है, यह जानना भी उतना ही जरूरी है. अक्सर लोग दही को कई दिनों तक स्टोर करके इस्तेमाल करते रहते हैं, बिना यह समझे कि उसकी गुणवत्ता और ताजगी समय के साथ कम होती जाती है.
घर पर जमाई हुई दही (कर्ड) भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती है बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि घर की बनी दही कितने दिनों तक सुरक्षित रहती है और कब तक इसका इस्तेमाल करना सही होता है. सही जानकारी न होने पर कई बार लोग खराब हो चुकी दही का भी सेवन कर लेते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
आमतौर पर घर में जमाई गई दही को 1 से 2 दिन के भीतर इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है, खासकर अगर उसे कमरे के तापमान पर रखा गया हो. गर्मियों में दही जल्दी खट्टा हो जाती है, क्योंकि बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं. वहीं अगर दही को फ्रिज में स्टोर किया जाए, तो यह 3 से 4 दिन तक ठीक रह सकती है. हालांकि, समय के साथ इसका स्वाद खट्टा होता जाता है और इसकी क्वालिटी भी धीरे-धीरे कम हो जाती है. इसलिए ताजा दही का सेवन करना ही बेहतर होता है.
दही खराब होने के संकेत पहचानें
दही के खराब होने के कुछ संकेत भी होते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है. अगर दही से तेज खट्टी या अजीब गंध आने लगे, उसका रंग बदल जाए या उसमें पानी ज्यादा अलग होने लगे, तो समझ लें कि यह खाने के लायक नहीं रही. इसके अलावा, अगर दही का टेक्सचर बहुत ज्यादा पतला या चिपचिपा हो जाए, तो भी इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. खराब दही खाने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
