'मैं बदनाम हो रही हूं', एक्ट्रेस ने दिखाया युजवेंद्र चहल का मेसेज, तो क्रिकेटर ने कर डाला मानहानि का मुकदमा!

Last Updated:

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. पैप्स के सामने किया गया ये खुलासा देखते ही देखते सुर्खियों में छा गया जिसके बाद तानिया ने आरोप लगाया कि चहल की टीम उनपर दबाव बना रही है. एक्ट्रेस ने कहा कि क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगा रही है और साथ ही उन्होंने कहा कि चहल ने उनपर मानहानि का केस कर दिया है.

एक्ट्रेस ने क्रिकेटर पर आरोप लगाया है.

नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाए हुए हैं. एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने खुलासा किया था कि क्रिकेटर ने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. उन्होंने पैप्स के सामने अपना मेसेज दिखाया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ी. सोशल मीडिया पर पैप्स का वीडियो तेजी से वायरल रहा है. तानिया ने आरोप लगाया था कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टा पर मेसेज किया और उन्हें क्यूट कहा था. एक्ट्रेस ने सबूत भी पेश किए थे जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि चहल की टीम की तरफ से उनपर वीडियो डिलीट करने का दबाव डाला जा रहा है.

अब तानिया चटर्जी ने पैप्स को बताया कि युजवेंद्र चहल ने उनपर मानहानि का मुकदमा कर दिया है. एक्ट्रेस के मुताबिक क्रिकेटर ने उन्हें नोटिस भेज दिया है. वो कहती हैं, ‘मुझे आइडिया नहीं था कि ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. लोग तो मुझे ही ट्रोल कर रहे हैं यार. मैं ही बदनाम हो रही हूं’.

तानिया चटर्जी ने फिर लगाए आरोप

वो आगे कहती हैं, ‘उनका (युजवेंद्र चहल का) तो ठीक है. कुछ हो ही नहीं रहा. डिफेमेशन का केस उन्होंने मेरे ऊपर भेजा. मुझे नहीं पता था कि ये इतना वायरल हो जाएगा. मैं ही ट्रोल्स का सामना कर रही हूं, मुझे ही बदनाम किया जा रहा है. उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कह रहा. उन्होंने मेरे ऊपर मानहानि का केस भेजा’.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *