Last Updated:
Delhi Challans on Air Pollution: दमघोंटू धुंध और जहरीली हवा के साए में जी रही दिल्ली को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ चौबीसों घंटे का बड़ा पहरा बैठा दिया है. नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर लगाम कसने के लिए जमीन पर उतरी 270 से ज्यादा टीमों ने शहर के 12 जोनों में दिन-रात गश्त कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.
दिल्ली में 24 घंटे में 1587 चालान काटे गए. (फाइल फोटो)
Delhi Challans Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. प्रदूषण फैलाने वाले नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संयुक्त प्रवर्तन टीमें दिन-रात कार्रवाई कर रही हैं. 4 नवंबर की एक्शन टेकन रिपोर्ट के मुताबिक, दिन और रात की पेट्रोलिंग के दौरान उपलब्ध जोनल आंकड़ों में कुल 1,587 चालान किए गए. इनमें दिन की पेट्रोलिंग के दौरान 1,399 और रात की पेट्रोलिंग के दौरान 188 चालान शामिल हैं.
12 जोन में चल रही निगरानी
प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली के 12 जोन में 116 सर्विलांस गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं. दिन में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक 152 टीमें गठित की गईं, जबकि रात में 121 टीमें तैनात रहीं. दिन की पेट्रोलिंग में सेंट्रल नॉर्थ (KPZ) में 221 और नॉर्थ वेस्ट (रोहिणी) में सबसे ज्यादा 303 चालान किए गए. वेस्ट जोन में 210, साउथ जोन में 155 और साउथ ईस्ट जोन में 147 चालान हुए.
रात की पेट्रोलिंग में साउथ जोन में 82, वेस्ट जोन में 13, साउथ वेस्ट में 35 और सेंट्रल जोन में 27 चालान दर्ज किए गए. प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ संयुक्त टीमें अलग-अलग इलाकों में निगरानी और गश्त कर रही हैं. हालांकि, कुछ जोन के चालान और जुर्माने से जुड़े आंकड़े रिपोर्ट में उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए 1,587 चालान उपलब्ध आंकड़ों का कुल योग है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
