दिल्‍लीवालों! बना लो आउटिंग का प्‍लान, साफ कर लो थार और सफारी के शीशे, वीकेंड पर फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

नई दिल्ली. दिल्‍ली वालों! मौसम में आपकी मन मांगी मुराद पूरी कर दी है. वीकेंड ऐसा मौका दोबारा नहीं आएगा. इसलिए आप थार और सफारी जैसी गाडि़यों की शीशे साफ कर लें. क्‍योंकि मौसम में खुशनुमा रहेगा, आप वीकेंड पर घूमने निकल सकते हैं. शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक आयी आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार मौमस विभाग के अनुसर दिल्ली में आज रात तक कई पर हल्‍की और कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है. बादलों के गरजने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौमस विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौमस

एनसीआर के विभिन्न जिलों गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और हाथरस में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा का मौमस

हरियाणा में पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट तथा चरखी दादरी, भिवानी और सोनीपत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है.

आज बादल छाए रहेंगे

मौमस विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. लेकिन बादल छाए रहने से गर्मी का असर कम रहेगा.इसलिए दिल्‍ली वालों को बेहतर मौका मिलने वाला है.

कैसा रहेगा आगे का मौमस

18 और 19 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *