दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज: ये चार नए फ्लाईओवर करने जा रहे हैं जाम की छुट्टी, आप भी यहां से गुजरते होंगे!

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज: ये चार नए फ्लाईओवर करने जा रहे हैं जाम की छुट्टी

Last Updated:

Delhi Traffic Jams Relief- दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी के जरिए 4 नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने जा रही है, यह पूरा 34 किमी. लंबा कॉरिडोर है, जिसकी स्टडी में 7.30 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इससे साउथ और नार्थ दिल्ली के लोगों को सबसे ज्‍यादा फायदा है. जानें कहां पर बनेंगे ये.

सरकार ने डीपीआर बनाने और स्‍टडी करने को मंजूरी दी.

नई दिल्ली. दिल्लीवालों आपको ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. सुबह और शाम आफिस से घर आने जाने वाले ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा. दिल्‍ली सरकार लोगों को राहत देने के लिए ट्रैफिक वाली सड़कों पर चार नए फ्लाईओवर बनाने जा रही है. इससे साउथ और नार्थ दिल्ली के लोगों को सबसे ज्‍यादा फायदा है.
हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार पीडब्‍ल्‍यूडी ने इन चारों फ्लाईओवरों के फिजिबिलिटी स्टडी और डिटेल्ड डिजाइन बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. कुल 34 किलोमीटर काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा.

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जाम लगने वाले प्‍वाइंट की स्‍टडी कराई जा रही है. जिससे जाम का सामाधान निकाला जा सके. इसका उद्देश्‍य लोगों की रोजाना का सफर आसान बनाना है. इसके लिए करीब 7.30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इससे बवाना, मेहरौली-महिपालपुर, कंझावला-मंगोलपुरी और शाहदरा क्षेत्र लोगों को राहत मिलेगी. 4–5 महीने में रिपोर्ट तैयार होने की उम्मीद है. इसका निर्माण कार्य भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों के अनुसार होगा.

ये है चार फ्लाई ओवर

महरौली-महिपालपुर रोड (9 किमी)
अरुणा आसफ अली रोड इंटरसेक्शन और जेएनयू कैंपस के पास सबसे ज्यादा जाम लगती है. यहां फ्लाईओवर, अंडरपास और यू-टर्न सुविधाओं बनाए जाएंगे. नई व्यवस्था से ट्रैफिक बगैर जाम के चलता रहेगा.

कांति नगर ब्रिज से टेल्को टी-पॉइंट (6 किमी)

पूर्वी दिल्ली का यह महत्वपूर्ण कॉरिडोर फ्लाईओवर बनाने के लिए चिन्हित किया गया है. वर्तमान में यहां भारी वाहन और ट्रैफिक के कारण लगातार जाम बना रहता है. फ्लाईओवर बनने के इस रूट पर सफर आसान हो जाएगा. आने जाने में समय बचेगा.

बवाना रोड (9 किमी)

उत्तर दिल्ली में यहां पर जाम से बचाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए स्‍टडी की है. औद्योगिक क्षेत्र और रिहाइशी इलाके वाली इस सड़क पर ट्रैफिक दबाव बहुत ज्यादा रहता है. नई व्‍यवस्‍था आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

कंझावाला चौक से मंगोलपुरी (आउटर रिंग पर 10 किमी)

यहां पर 3.44 करोड़ रुपये से स्टडी की जा रही है. यहां विस्तृत ट्रैफिक सर्वे, टोपोग्राफिकल मैपिंग और डीपीआर तैयार की जाएगी. फ्लाईओवर या अंडरपास बनने से आउटर रिंग रोड का यह हिस्सा काफी बेहतर हो जाएगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. प्रवेश वर्मा ने इन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और अधिकारियों को समय से डिजाइन बनाने का भी निर्देश दिया है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *