Last Updated:
दक्षिणी दिल्ली के तारा अपार्टमेंट में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली गयी है. मर्डर के कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है. घटना की वजह से इलाके में दहशत है.
हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गयी है.
नई दिल्ली. दक्षिणी दिल्ली के तारा अपार्टमेंट में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली गयी है. मर्डर के कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर िलया गया है और लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है. डबल मर्डर कांड की वजह से आसपास के इलाके में दहशत है. परिजन भी सदमे हैं.
दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी असद सिद्दीकी को हत्या के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था . पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे असद सिद्दीकी करन सूद के घर पहुंचा. वहां कुछ बातचीत के बाद अचानक उसने चापड़ (चाकू) से हमला कर दिया. करन बचने के लिए बाहर की तरफ भागा, तो उसके पिता राकेश सूद बीच में बचाव के लिए आए.
आरोपी ने राकेश पर भी ताबड़तोड़ कई वार किए. इसके बाद बाहर सीढ़ियों पर आकर करन पर भी चाकू से वार किया और उसे दूसरी मंजिल से नीचे धकेल दिया. जिससे वो सीधा नीचे गिर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे. घायल राकेश, करन को अस्पताल ले गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता-पुत्र राकेश सूद और करन सूद की मौत हो चुकी थी.
पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि रंजिश की सही वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है. असद सिद्दीकी उसी सोसाइटी में ठीक सामने वाली बिल्डिंग में रहता है. घटना के बाद उसका परिवार कोर्ट जा रहा था, लेकिन किसी ने कोई सवाल का जवाब नहीं दिया. सूद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने से बच रहा है. मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी पहले से हथियार लेकर गया था या विवाद के दौरान उसने अचानक हथियार का इस्तेमाल किया.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
