भारत का 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार… फाइनल में हारे आयुष शेट्टी, 1965 में चैंपियन बने थे दिनेश खन्ना

Last Updated:

Badminton Asia Championships: भारत का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में 61 साल का खिताबी सूखा बरकरार है. मेंस सिगल्स के फाइनल में आयुष शेट्टी वर्ल्ड के दूसरे नंबर के खिलाड़ी से सीधे गेम में हार गए.मंगलुरु के 20 साल के आयुष को लय पाने में मुश्किल हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से पराजित हो गए. जिससे भारत का 61 साल से चले आ रहे खिताबी सूखा खत्म नहीं हुआ.

आयुष शेट्टी फाइनल में हार गए.

निंगबो (चीन).  भारत के आयुष शेट्टी को रविवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. मंगलुरु के 20 साल के आयुष को लय पाने में मुश्किल हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए जिससे भारत का पुरुष एकल स्वर्ण पदक का 61 साल का इंतजार अभी भी जारी है.

हार के बावजूद आयुष का प्रदर्शन शानदार रहा. वह दिनेश खन्ना के बाद इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने. खन्ना इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय एकल चैंपियन हैं. उन्होंने 1965 में यह खिताब जीता था. खन्ना के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने भी 2023 में यह खिताब जीता था.

आयुष शेट्टी फाइनल में हार गए.

आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन कुन्लावत वितिदसर्न को तीन गेम के मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2023 विश्व चैम्पियन वितिदसर्न पर 10-21, 21 -19, 21-17 से जीत दर्ज की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *