रेलवे ने दिल्‍ली से पूर्वी यूपी और बिहार के लिए चलाई स्‍पेशल ट्रेनें, यहां जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने गर्मियों की छु‍ट्टी में होने वाली भीड़ को देखते हुए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें दिल्‍ली से, उत्‍तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी बंगाल से होकर गुजरेंगी. इनमें आनंद विहार–जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल, नई दिल्ली–सुपौल डेली स्पेशल और अलीपुरद्वार–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल हैं. इन ट्रेनों से कंफर्म सीट मिलने की पूरी संभावना है. रेलवे ने अपील की है कि सुविधाजनक सफर के लिए कंफर्म टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनंसपर्क अधिकारी सुमति कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी (04008/04007) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से रवाना होगी, जो 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) हर शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 08:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और गोरखपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 03:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) हर रविवार शाम 06:30 बजे जोगबनी से चलकर तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल हैं.

नई दिल्ली–सुपौल (04072/04071) ग्रीष्मकालीन डेली स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन 15 जुलाई 2026 तक (21 से 25 मई 2026 को छोड़कर) प्रतिदिन चलेगी. नई दिल्ली से रात 09:35 बजे रवाना होकर अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा आदि स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक (23 से 27 मई को छोड़कर) रोज सुबह 07:45 बजे सुपौल से चलकर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं.

अलीपुरद्वार–गोरखपुर (05055) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन

वापसी यात्रा में यह ट्रेन 19, 26 अप्रैल और 03 मई को रविवार को अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी. यह हासीमारा, बिन्नागुड़ी, न्यू माल जं., सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी होते हुए दूसरे दिन शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर शाम 09:00 बजे पहुंचेगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *