Last Updated:
आम बजट 2024 के पेश होने के बाद लगातार राजनीतिक प्रतिक्रयाएं आ रही हैं. एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संजय सिंह ने भी बजट को लेकर बयान दिया है. लेकिन. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मोदी सरकार की तारीफ कर सबको हैरान कर दिया है.
मोदी सरकार के बजट पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?
नई दिल्ली. मोदी सरकार के आम बजट 2024 पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रयाएं भी आ रही हैं. एनडीए नेताओं ने जहां बजट को जनकल्याणकारी करार दिया है. वहीं, विपक्षी नेताओं ने इसे बिहार और आंध्र प्रदेश का बजट बता रहे हैं. लेकिन, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मोदी सरकार की तारीफ कर सबको हैरान कर दिया है. देश के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पी चिदंबरम ने एंजेल टैक्स सहित कई मुद्दों पर मोदी सरकार को इस वजह से सराहा है.
चिदंबरम ने X पर लिखा कि मुझे खुशी है कि सरकार ने कांग्रेस घोषणापत्र के पेज नंबर 30 पर रोजगार संबंधी प्रोत्साहन (ईएलआई) को काफी हद तक अपना लिया. कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज नंबर 11 पर प्रशिक्षु को भत्ते देने की बात को भी अपना लिया. काश यह सरकार कांग्रेस के घोषणापत्र की सुझावों को भी अपना लेती.’
I was pleased to hear that the FM will abolish the Angel Tax. Congress has pleaded for the abolition for many years and most recently in the Congress Manifesto on page 31
