Last Updated:
बिहार के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए, भाजपा (BJP) की बिहार इकाई ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को “भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे अशिष्ट राजनीतिज्ञ” कहा है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सीएम नीतीश कुमार की महिलाओं पर टिप्पणी को गलत बताया है. (फोटो- PTI)
पटना. बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंगलवार को राज्य विधानसभा में अपने भाषण के दौरान जनसंख्या नियंत्रण प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका पर “अश्लील” टिप्पणी करने के बाद खुद विवादों में घिर गए हैं. विधायकों को संबोधित करते हुए, जिसमें कुछ महिला नेता भी शामिल थीं, नीतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा जनसंख्या नियंत्रण में कैसे योगदान देती है. नीतीश कुमार की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नाराज है. एनसीडब्ल्यू की चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
रेखा शर्मा ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि एनसीडब्ल्यू इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से सीएम नीतीश कुमार से तत्काल माफी की मांग करता है. विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है. उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है. हम इस तरह के व्यवहार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और पूरे मामले को लेकर जवाबदेही की मांग करते हैं.
