Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में चढ़ा चुनावी पारा, बीजेपी और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर, देखें जनता का क्या है मुंड

Last Updated:

Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर बताई जा रही है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक बन गया है. Local18 ने चुनावी माहौल को लेकर जनता से बातचीत की. जनता का मूड फिलहाल मिश्रित दिखाई दे रहा है. 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ रही है. जहां राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रचार में जुटी है, वहीं आम लोग भी इस चुनाव के परिणामों को लेकर अपनी राय रख रहे हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता इस चुनाव को लेकर काफी उत्सुक है. बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा में टक्कर बताई जा रही है जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक बन गया है. Local 18 ने चुनावी माहौल को लेकर जनता से बातचीत की. जनता का मूड फिलहाल मिश्रित दिखाई दे रहा है.

दुर्गा चौक निवासी सुरेंद्र यादव का कहना है कि चुनावी माहौल दोनों पार्टियों का ठीक ठाक है. प्रचार की गाड़ियां मोहल्ले में आ रही है. जोर शोर से प्रचार चल रहा है. किसका पलड़ा भारी अभी समझ नही आ रहा है. जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी वैसे ही पता चलेगा. रायपुर दक्षिण विधानसभा पहले से ही बीजेपी का गढ़ रहा है. कांग्रेस ने हर चुनाव में जीतने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन आज तक नहीं जीत सके. इस बार भी मुश्किल है. क्योंकि सरकार भाजपा की है ऐसे में लोग समझते हैं कि कांग्रेस अगर जीतती है तो कोई मतलब नहीं होगा, अगर बीजेपी जीतती है तो सरकार के हर योजनाओं का लाभ मिलेगा.

बीजेपी का पलड़ा भारी
आदर्श नगर निवासी मन्नत धनगर का कहना है कि चुनावी माहौल किसका है अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन जैसे चुनाव के दिन नजदीक आएगा पता चलेगा. यह बीजेपी का वार्ड है लेकिन टक्कर जोरदार रहने वाली है 2-4 दिन में पता चल जाएगा. अभी माहौल ठंडा है चुनाव नजदीक आने पर माहौल गरम होगा. वार्ड में दोनों पार्टी के अन्य नेता प्रचार प्रसार करने आ रहे हैं. सुनील अग्रवाल का कहना है कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी है. यह इलाका बृजमोहन का गढ़ होने की वजह से उसको हरा पाना मुश्किल. इस इलाके में पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बहुत सारे काम करवाए हैं. उनके काम को जनता देख रही है. चाहे सड़क निर्माण की बात हो या गली की चौक चौराहा पर बिजली लाइटिंग की व्यवस्था की बात, सारी सुविधाएं बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान हुए है. इसी वजह से लोग बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा को पसंद करते हैं और इस बार दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में यहां से बीजेपी की जीत होगी.

8 बार जीत चुके हैं बृजमोहन अग्रवाल
आदर्श नगर दुर्गा पारा निवासी जयसिंग देवांगन का कहना है उपचुनाव के दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के टक्कर के हैं. लेकिन दक्षिण विधानसभा बृजमोहन अग्रवाल का गढ़ है. यहां के वे पूर्व विधायक है. उनकी काट का आज तक कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है. इस बार बीजेपी से सुनील सोनी जरूर चुनावी मैदान में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता बृजमोहन अग्रवाल के कहने पर वोट करती है. इसका लाभ सुनील सोनी को मिलेगा. यहां के बच्चे बच्चे बृजमोहन अग्रवाल को जानते हैं. बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए उनके नाम का यहां माहौल बना हुआ है. कांग्रेस से आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रत्याशी अच्छा है बाकी जितनी मेहनत करेगा उतना उसको फल मिलेगा. कांग्रेस ने टिकट देने में कोई गलती नहीं की है आकाश शर्मा प्रत्याशी अच्छा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *