Last Updated:
रूचिन ने रोबोटिक्स का कोई औपचारिक कोर्स नहीं किया है. यह कौशल उन्होंने खुद अभ्यास के जरिए सीखा है. उनका कहना है कि रोबोट बनाना उनका शौक और जुनून है, जिसने उन्हें लगातार सीखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपने कमरे की किचन को ही लैब में बदल दिया है, जहां वे रोबोट तैयार करते हैं.
दिल्ली: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद अगर किसी में कुछ कर दिखाने का जुनून हो, तो वह बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है रूचिन कुमार की, जिन्हें लोग रवि के नाम से भी जानते हैं. वे रोबोट बनाते हैं, उन्हें ठीक करते हैं और उनसे बातचीत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जो अक्सर वायरल हो जाते हैं. उनके इस जुनून के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है.
12वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
रूचिन कुमार बताते हैं कि वह फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की एक छोटी कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है. आगे की पढ़ाई के लिए वह एक आईआईटी कॉलेज में रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग की तकनीकी शिक्षा लेने गए थे, लेकिन वहां का माहौल उन्हें अनुकूल नहीं लगा. उनका मानना था कि वहां उन्हें अपेक्षित ज्ञान नहीं मिल पाएगा, इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और आगे की पढ़ाई नहीं की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में नौकरी शुरू की. नौकरी के साथ-साथ वे अपने जुनून को भी समय देते हैं और रोज नए-नए रोबोट बनाने के प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं.
न कोई कोर्स, न लैब, मोबाइल से कोडिंग
रूचिन ने रोबोटिक्स का कोई औपचारिक कोर्स नहीं किया है. यह कौशल उन्होंने खुद अभ्यास के जरिए सीखा है. उनका कहना है कि रोबोट बनाना उनका शौक और जुनून है, जिसने उन्हें लगातार सीखने के लिए प्रेरित किया. बता दें कि, उन्होंने अपने कमरे की किचन को ही लैब में बदल दिया है, जहां वे रोबोट तैयार करते हैं. खास बात यह है कि उनके पास कोडिंग के लिए लैपटॉप भी नहीं है. वे अपने मोबाइल फोन से ही कोडिंग करते हैं. उनका मानना है कि यदि लगन और जुनून हो, तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोकती.
पैसों की कमी, लेकिन सोशल मीडिया पर पहचान
रूचिन बताते हैं कि उनके पास न तो कोई फंडिंग है और न ही नौकरी से ज्यादा आय होती है, फिर भी वे अपने रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रहे हैं. वे सोशल मीडिया पर अपने रोबोट्स से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं, जिसके चलते उनकी अच्छी-खासी पहचान बन चुकी है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख 18 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां उनका पेज ‘Sorrow Man’ नाम से है. वे यूट्यूब पर भी वीडियो डालते हैं, हालांकि अभी तक उन्हें वहां से कोई आय नहीं हुई है. इंस्टाग्राम से भी उन्हें फिलहाल सिर्फ व्यूज और फॉलोअर्स ही मिल रहे हैं, आर्थिक सहयोग नहीं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
