दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी तपिश से बड़ी राहत, जानें कब आएगा मानसून

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, बारिश ने दी तपिश से राहत, लेकिन मानसून कब आएगा?

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम अचानक मौसम बदला. घने बादल और झमाझम बारिश से कई इलाकों में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली. चंद घंटे पहले एनसीआर में तापमान 41 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस से भी आगे न‍िकल गया था.

दिल्‍ली एनसीआर में सोमवार को र‍िमझ‍िम बार‍िश हुई.

द‍िल्‍ली-एनसीआर में सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में थी. सोमवार को भी दिन के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था. लेकिन, शाम को हुई इस राहत भरी बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया. ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से मिली इस फौरी राहत का जमकर लुत्फ उठाया.

भयंकर उमस ने किया 50.7 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास

एक द‍िन पहले दिल्ली में भले ही थर्मामीटर पर तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज न किया गया हो, लेकिन लोगों को बिल्कुल इतनी ही भयंकर तपन का सामना करना पड़ा. भारी उमस के कारण वास्तविक तापमान की तुलना में फील्स लाइक यानी महसूस होने वाला तापमान कहीं अधिक था. इस जानलेवा गर्मी और चिपचिपी उमस ने पूरी दिल्ली को भट्टी की तरह तपा दिया, जिससे लोगों का दिन के समय घर से निकलना भी मुहाल हो गया.

2 जुलाई के बाद ही मानसूनी बारिश की उम्मीद

झुलसती दिल्ली के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने थोड़ी राहत की उम्मीद बंधाई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 जुलाई से मौसम में बदलाव आएगा और शनिवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. हालांकि, दिल्ली में मानसून की एंट्री में अभी देरी है। मौसम विशेषज्ञों का भी स्पष्ट तौर पर कहना है कि 2 से 3 जुलाई के बाद ही शहर में छिटपुट बारिश होने की वास्तविक संभावना है, तभी जाकर लोगों को इस भीषण गर्मी से स्थायी तौर पर राहत मिलेगी.

About the Author

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

Gyanendra Kumar Mishra is a senior journalist with nearly 20 years of experience in the media industry. He is currently associated with News18 Hindi (hindi.new…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *