तेरे शहर की ये गलियां…पुरानी दिल्ली की इन गलियों में रहा करती थी ये खास हस्तियां, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

होमफोटोइतिहास

कभी दिल्ली की इन गलियों में रहा करती थी ये हस्तियां, पाकिस्तान से भी कनेक्शन

Last Updated:

हमेशा ऐसी हस्तियों या लोगों को याद किया जाता है, जिनका दिल्ली से कोई ना कोई कनेक्शन होता है. क्या आप जानते हैं, दिल्ली की गलियों में भी कुछ मशहूर हस्तियां रहा करती थी. इस लिए आज हम आपको इन्ही हस्तियों के बारे में बताते हैं. (गौहर/दिल्ली)

बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार कई बार यह बता चुके हैं कि 16 साल की उम्र तक वह पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक की परांठे वाली गली में अपनी नानी के घर में ही रहे हैं. आज भी यह घर उनके मामा जी के पास है और अक्षय के कई रिश्तेदार आज भी यहां पर रहते हैं.

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा मधुबाला पुरानी दिल्ली, सिरकीवालान, हौज काजी के पास अपने पिता अत्ताउल्लाह खान के साथ रहा करती थीं. वहीं ऊपर इस फोटो में दिखाई दे रही खीर की दुकान यहां पर ओल्ड खीर शॉप के नाम से काफी ज्यादा मशहूर है. दुकान के मालिक जमालुद्दीन बताते हैं कि इसी दुकान के साथ में ही मधुबाला का घर था और वह हमारी इस दुकान पर अक्सर खीर खाने भी आया करती थीं.

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का जन्म ब्रिटिश राज के दौरान दिल्ली में हुआ था. पुरानी दिल्ली, दरियागंज की नहर वाली हवेली में मुशर्रफ का परिवार रहता था. उनके पिता सैयद मुशर्रफुद्दीन ब्रिटिश राज में सिविल सर्वेंट थे. उनके बचपन के कुछ साल भी दिल्ली की गलियों में ही बीते थे. खास बात यह है कि साल 2001 में जब वह भारत के दौरे पर आए थे, तो वो अपनी हवेली की इन गलियों को देखने यहां आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्ज़ा ग़ालिब अपनी इस हवेली में आगरा से आने के बाद 9 साल तक रहे थे. ग़ालिब की मौत के बाद हवेली में साल 1999 तक बाजार लगता था. 1999 के बाद सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया. इस हवेली को देखने आज भी लोग पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक के बल्लीमारान बाजार में आते हैं. यह हवेली अब मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली के नाम से यहां पर काफी मशहूर है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *