KTM 200 Duke नए अवतार में लॉन्च, कीमत में मामूली बढ़ोतरी पर मिले बड़े अपडेट

Last Updated:

KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक 200 Duke को नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत में सिर्फ 1,552 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब बाइक में बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. 25 PS की पावर और नए कलर ऑप्शन वाली इस बाइक में क्या-क्या बदला है और क्या ये Bajaj Pulsar NS200 को कड़ी टक्कर देगी? जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

New KTM 200 Duke को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है.

KTM ने इंडियन मार्केट में New KTM 200 Duke को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. नई बाइक की कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम 2,07,140 रुपये रखी गई है, जो पुराने मॉडल से महज 1,552 रुपये ज्यादा है. इस अपडेट में बाइक को बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड्स मिले हैं. स्ट्रीट और रेन मोड्स के अलावा क्रॉल असिस्ट भी जोड़ा गया है, जो ट्रैफिक में राइडिंग को आसान बनाता है. नए कलर ऑप्शन लिक्विड कार्बन (ऑल-ब्लैक) और स्लेट ग्रे उपलब्ध हैं.

इंजन वही 199.5 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड यूनिट है, जो 25 पीएस पावर और 19.3 एनएम टॉर्क देती है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक अब बड़े ड्यूक मॉडल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज लेकर आई है. कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ फीचर्स का ये अपग्रेड यंग राइडर्स के लिए आकर्षक साबित होगा. Bajaj Pulsar NS200 जैसे कंपटीटर्स के मुकाबले KTM अब और मजबूत पोजीशन में है.

नए फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स

सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में है. राइड-बाय-वायर थ्रॉटल आने से बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर संभव हुआ, जिससे क्लच के बिना अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट किया जा सकता है. ट्रैक्शन कंट्रोल रियर व्हील की ग्रिप को कंट्रोल करता है. दो राइड मोड्स- स्ट्रीट (एग्रेसिव) और रेन (स्मूथ) इसकी TFT डिस्प्ले से चुने जा सकते हैं. क्रॉल असिस्ट स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में मददगार है. अपडेटेड स्विचगियर और हैजर्ड लाइट स्विच भी जोड़े गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 199.5 सीसी लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन 25 पीएस पावर (10,000 आरपीएम पर) और 19.3 एनएम टॉर्क (8,000 आरपीएम पर) देता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल एबीएस मौजूद हैं. सुपरमोटो एबीएस मोड रियर एबीएस को ऑफ करने की सुविधा देता है. WP सस्पेंशन और बड़े ब्रेक्स पहले जैसे ही हैं.

कीमत, कलर और उपलब्धता

दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,07,140 रुपये है. लिक्विड कार्बन में पूरा ब्लैक लुक और स्लेट ग्रे नया विकल्प है. डीलरशिप पर उपलब्धता शुरू हो चुकी है. कीमत में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद फीचर्स का लेवल काफी हाई हो गया है, जिससे 200 ड्यूक सेगमेंट में और आकर्षक बन गई है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *