समय रैना के शो में करण औजला ने दिया था मालदीव ट्रिप का तोहफा, हनीमून वीडियो में कपल की खुशी पर फिदा हुए रितेश देशमुख

Last Updated:

सिंगर करण औजला ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के कपल को मालदीव ट्रिप स्पॉन्सर की. रितेश देशमुख ने कपल का हनीमून वीडियो शेयर किया, जिसमें वे करण औजला को धन्यवाद दे रहे हैं.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में सिंगर करण औजला ने एक कपल को मालदीव की ट्रिप स्पॉन्सर की थी. अब कपल का ये सपना पूरा हो चुका है. दोनों के हनीमून से वीडियो भी सामने आया है जिसे खुद एक्टर रितेश देशमुख ने शेयर किया है. रितेश देशमुख भी इस कपल की क्यूट लवस्टोरी को सुनकर इंप्रेस हो गए और अपना रिएक्शन दिया. चलिए दिखाते हैं दोनों का वीडियो.

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के इस एपिसोड में करण औजला, तन्मय भट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ बतौर जज नजर आए. इस एपिसोड में एक कपल ऐसा पहुंचा, जिसकी क्यूट सी लवस्टोरी सुन सभी जज इंप्रेस हो गए. करण औजला ने कपल को मालदीव की टिकट भी गिफ्ट में दी थी.

रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियो
अब कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां दोनों ट्रिप का सुंदर नजारा दिखाते हैं और सिंगर को शुक्रिया कहते हैं. इस वीडियो को एक्टर रितेश देशमुख ने शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘ये कपल समय रैना के शो में पहुंचे थे. इनके पास घूमने के लिए पैसे नहीं थे. इनकी विश को करण औजला ने पूरा किया. ताकि वह अपना ड्रीम वेकेशन का लुत्फ उठा सके. अब देखिए दोनों इस सरप्राइज से कितना खुश हैं.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *