भीषण गर्मी में डॉग और कैट के बाल कटवाना सही या गलत? वेट डॉक्टर शिवम ने बताई सच्चाई

होमताजा खबरDelhi

गर्मी में डॉग-कैट के बाल कटवाना सही या गलत? वेट डॉक्टर ने बताई सच्चाई

Last Updated:

Dog and Cat Summer Care Tips: देश में गर्मी के बीच वेटरनरी डॉ. शिवम पटेल ने कहा डॉग कैट के बाल काटने को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं. उन्होंने कहा कि बाल जो है धूप, लू और स्किन बर्न से बचाता है, सिर्फ वेट की सलाह पर ही ट्रिम करें. आइये जानते हैं डाक्टर ने क्या कुछ कहा.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: इन दिनों पूरे देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी ने डॉग और कैट लवर्स की टेंशन बढ़ा दी है. डॉग और कैट लवर्स अपने पालतू जानवर को इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए तमाम तरह के तरीके अपना रहे हैं. कोई उनके लिए एयर कंडीशनर लगवा रहा है तो कोई उनके बाल कटवाने के बारे में सोच रहा है, लेकिन क्या सच में डॉग और कैट के बाल उनको गर्मी और पसीना देते हैं या यह बाल डॉग और कैट के लिए फायदेमंद होते हैं. यही जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने वेटरनरी डॉ. शिवम पटेल से बात की. उन्होंने इसकी विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास इस तरह के मामले लगातार हर साल गर्मी शुरू होते ही आने लग जाते हैं. जब लोग आकर पूछते हैं कि क्या वो अपने डॉग या कैट के बाल कटवा सकते हैं या नहीं इसीलिए इसके पीछे की सच्चाई जानना बहुत जरूरी है.

बाल कटवाना सही या गलत

वेटरनरी डॉ. शिवम पटेल ने बताया कि गर्मियों में अगर आपने बिल्ली पाल रखी है तो फिलहाल बिल्ली की स्किन यानी जो त्वचा है वो बहुत संवेदनशील होती है. अगर आप शॉर्ट कोट यानी कम घने बाल वाली बिल्ली पाल रखे हैं और फिर भी सोच रहे हैं उसके बाल कटवाने की तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें. इससे बिल्ली की त्वचा को नुकसान हो सकता है और उसे कट लगने का भी डर होता है. अगर आपकी बिल्ली लॉन्ग कोट वाली है यानी घने बाल वाली है तो उसमें भी आप उसके सिर्फ खराब बालों को हटा सकते हैं, जो गंदे बाल है या जो अनहाइजीनिक है. इसके अलावा बिल्लियों में खास तौर पर बिना सोचे समझे या बिना डॉक्टर की सलाह के बाल कटवाने के बारे में बिल्कुल भी न सोचें.

धूप, लू और स्किन बर्न से बचाते हैं बाल

वेटरनरी डॉ. शिवम पटेल ने बताया कि गर्मियों में कुत्ते और बिल्लियों के बाल पूरी तरह कटवा देना आम तौर पर गलत माना जाता है. डॉग और कैट के बाल सिर्फ गर्मी नहीं बढ़ाते हैं. बल्कि उनको धूप, लू और स्किन बर्न से बचाते भी हैं. उन्होंने बताया कि डबल-कोट वाले ब्रीड जैसे जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर रिट्रीवर, गोल्डन रिट्रीवर और रॉटवीलर में बाल इंसुलेशन का काम करते हैं. शेव करने सेसनबर्न का खतरा, स्किन एलर्जी और बाल वापस सही टेक्सचर में न उगना जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. बिल्लियां अपने फर से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करती हैं. पूरी शेविंग से स्किन सीधे धूप में आ जाती है. बहुत मैटिंग (गांठें) हो जाएं, तभी वेट की सलाह पर ट्रिम करें.

जानें कब बाल कटवाना हो सकता है जरूरी

अगर फर में बहुत गांठें (mats) बन गई हों.
स्किन इंफेक्शन, टिक, फ्ली की गंभीर समस्या हो.
वेट डॉक्टर विशेष कारण से सलाह दें.
गर्मी से बचाने के लिए बाल हटाना नहीं, फर की देखभाल ज्यादा जरूरी है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *