दिल्ली-NCR में मौसम पलटा! आसमान से आग की जगह बरसेगी बर्फ, बारिश-आंधी के साथ ओलों का अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में मौसम पलटा! आसमान से आग की जगह बरसेगी बर्फ, ओलों का अलर्ट

Last Updated:

Delhi-NCR aaj ka Mausam: द‍िल्‍ली-एनसीआर में आज मौसम का म‍िजाज बदला हुआ है. द‍िल्‍ली एनसीआर में आंधी, ओले और बार‍िश को लेकर आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. इससे तापमान 4 से 5 डिग्री घटेगा. हालांक‍ि लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

द‍िल्‍ली एनसीआर में मौसम का मि‍जाज बदल गया है, गर्मी से सीधे बार‍िश और ओले ग‍िरने का अलर्ट जारी क‍िया गया है.

Delhi NCR ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का भीषण रूप देखने को मिल सकता है. इस दौरान मई की गर्मी से तो लोगों को राहत मिलेगी लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज एनसीआर के इलाकों में आसमान से आग के बजाय सिर्फ पानी नहीं बल्कि बर्फ बरसेगी. आज दिल्ली में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट है.

आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में गंभीर आंधी-तूफान, बिजली चमकने, तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा, कुछ जगहों पर 80 किमी तक और ओलावृष्टि की संभावना है.

दिल्ली को लेकर आईएमडी के अलर्ट में बताया गया है कि आज दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. रात या सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज सतही हवाएं (40-50 किमी/घंटा, झपट्टे 60 किमी तक) चलने की संभावना है. जबकि कई इलाकों में हेलस्टॉर्म (ओले) गिर सकते हैं. इससे फसलें, वाहन और छतों को नुकसान पहुंच सकता है.

सिर्फ 6 मई ही नहीं 7 मई को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है. तेज हवाओं से पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं और यातायात प्रभावित हो सकता है.

यही वजह है कि IMD ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें, खिड़कियां बंद रखें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें. किसानों को खेतों में ओलों से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है.

कल शाम तक कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन आज का दौर पहले से भी खतरनाक है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई में ऐसे अप्रत्याशित बदलाव जलवायु परिवर्तन के संकेत हो सकते हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *